सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SIR Voter List Applications received from several states including Andaman Nicobar Goa Delhi

SIR Voter List: अंडमान निकोबार, गोवा, दिल्ली समेत कई प्रदेशों से आए आवेदन; आजमगढ़ में 768652 मतदाताओं को नोटिस

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में प्रत्येक बूथों के बीएलओ को एक-एक फार्म का सत्यापन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें 06 मार्च तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी, 27 मार्च को सुनवाई होगी। निर्वाचन आयोग की आरे से 10 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना है।

SIR Voter List Applications received from several states including Andaman Nicobar Goa Delhi
एसआईआर की नोटिस मिलने पर पहुंचे फरियादी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: आजमगढ़ जिले में मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत निर्वाचन आयोग की तरफ से नो मैपिंग, शिफ्टेड, डूप्लीकेट आदि श्रेणी के 768652 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। 

Trending Videos


वहीं मतदाता सूची में शामिल होने के लिए अंडमान निकोबार, गोवा, दिल्ली सहित कई प्रदेशों से आवेदन किए गए हैं। प्राथमिक शैक्षिक अभिलेखों की जांच बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक अभिलेखों की जांच डीआईओएस कार्यालय को सौंपी गई है। अभी तक विभिन्न प्रदेशों से ऐसे 98 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक जिले में 2720 ऐसे मतदाता आए, जिन्होंने फाॅर्म-7 यानी मतदाता सूची से नाम हटाने का आवेदन किया है। इसमें कई मामलों में स्वयं तो कई मामलों में आपत्ति दाखिल की गई है। 25811 मतदाताओं ने नाम संशोधन की मांग की है।

130402 नोटिस की हुई सुनवाई
जिले में नो मैपिंग, डूप्लीकेट, शिफ्टेड आदि कुल 768652 मतदाता पाए गए थे। इसमें सभी को जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से नोटिस जारी की गई है। इसमें 130402 लोगों की नोटिस पर सुनवाई भी हो चुकी है। इसमें 220828 लोगों को बीएलओ की ओर से नोटिस दिया गया है। इसमें 27392 लोग अपना पक्ष रखने नहीं ही नहीं, जो आए भी वे अपने मान्य अभिलेख नहीं लाए। अब उन्हें नया शेड्यूल दिया गया है।

जिले में 123669 युवाओं ने भरे फाॅर्म छह, मतदाता सूची में शामिल होने की मांगी अनुमति
एक जनवरी तक 18 वर्ष पूरा करने वाले जिले के 123669 युवाओं ने फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में शामिल होने की अनुमति मांगी है। इसमें 66835 का सत्यापन कर लिया गया है। अब इनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। 06 जनवरी से 11 फरवरी तक चली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में जिला निर्वाचन कार्यालय एक-एक फार्म-6 का सत्यापन करा रहा है।

एसआईआर में नो मैपिंग, शिफ्टेड आदि 768652 मतदाताओं को नोटिस जारी की जा चुकी है। जिले में बड़ी संख्या में फाॅर्म-6 के आवेदन आए हैं। एक-एक आवेदनों की जांच कराकर मतदाता सूची में नाम शामिल किए जा रहे हैं। - राहुल विश्वकर्मा, एडीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed