{"_id":"698dea6efceac14e560d1b92","slug":"video-cheated-by-luring-with-gold-and-silver-190-lakh-recovered-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोने-चांदी का लालच देकर ठगी, 1.90 लाख रुपये बरामद; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने-चांदी का लालच देकर ठगी, 1.90 लाख रुपये बरामद; VIDEO
सरायमीर थाने की पुलिस ने दो लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से एक लाख 90 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोप है कि आरोपी ने सोने-चांदी की ईंट दिखाने का लालच देकर पीड़ित पक्ष से रुपये ऐंठ लिए थे। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि 12 फरवरी 2026 को अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिम पट्टी गांव निवासी नंदलाल निषाद की ओर से थाना सरायमीर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि लगभग एक माह पूर्व धर्मेंद्र निवासी कमरावा थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ ने झाड़-फूंक के बहाने उनसे संपर्क किया और अपने साथी रामआशीष मौर्या निवासी जमुवावा थाना बरदह के पास 20 किलो चांदी व दो सोने की ईंट होने का लालच दिया। 10 फरवरी 2026 को छित्तेपुर पेट्रोल पम्प के पास दोनों आरोपियों ने पीड़ित से दो लाख लेकर कागज में लिपटे दो थैले थमा दिए और मौके से भाग निकले। बाद में थैला खोलने पर उसमें पीतल के टुकड़े पाए गए। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेंद्र कुमार निवासी कमरावा थाना गंभीरपुर का निवासी बताया। उन्होंने बताया कि भागे हुए आरोपी रामआशीष मौर्या निवासी जमुवावा थाना बरदह की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।