{"_id":"698d99055d70508d180b57ea","slug":"video-meerut-two-railway-gates-near-city-station-become-a-problem-for-lakhs-of-people-and-school-children-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: लाखों लोगों और स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बने सिटी स्टेशन के पास वाले दो रेलवे फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: लाखों लोगों और स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बने सिटी स्टेशन के पास वाले दो रेलवे फाटक
सिटी रेलवे स्टेशन से कैंट स्टेशन की ओर जाने पर पड़ने वाले दो रेलवे फाटक लाखों लोगों और स्कूली बच्चों व उनके अभिभावकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। यहां सुबह से लेकर रात तक लगभग हर समय जाम लगा रहता है। सुबह स्कूल, कॉलेज, दफ्तर जाने वालों के लिए ये परेशानी का सबब बना हुआ है, वे लेट हो जाते हैं। दूसरी फाजलपुर वाले रास्ते से कैंट की तरफ चलेंगे, तो ये फाटक दोनों ओर पड़ते हैं। इन फाटकों के कारण रोहटा रोड, सैनिक विहार, फाजलपुर, सदर समेत यहां से गुजरने वाले लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि इन फाटकों पर कभी भी ट्रेन बीच में खड़ी हो जाती है। कुछ पता भी नहीं होता कि, ये ट्रेन कब आगे बढ़ेगी। कई बार चार-चार ट्रेन लगातार गुजरती हैं। जनता ने इनमें से किसी एक फाटक पर अंडरपास बनाने की मांग की है। इसके अलावा सेना के भी वाहन यहां फंसे रहते हैं। सैन्यकर्मियों के परिवारों और उनके बच्चों को भी दिक्कत हो रही है। लेकिन किसी जनप्रतिनिधि का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।