{"_id":"69b2f0007214a772e1047ed4","slug":"meeting-for-selection-of-acting-head-in-sethakoli-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-146801-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सेठाकोली में कार्यवाहक प्रधान के चयन के लिए बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सेठाकोली में कार्यवाहक प्रधान के चयन के लिए बैठक
हरैया विकासखंड के सेठाकोली ग्राम पंचायत में कार्यवाहक प्रधान के चयन को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। बताया गया कि ग्राम पंचायत के प्रधान उमेश चंद यादव ने सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति मिलने के बाद चार फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कार्यवाहक प्रधान के चयन के लिए यह बैठक बुलाई गई। ग्राम पंचायत में कुल 11 सदस्य हैं, जिनमें से एक सदस्य की मृत्यु हो चुकी है। बैठक में नीलू गुप्ता पत्नी अमित गुप्ता, ज्ञानमती, मेवाती, शारदा, सुभागी, श्यामनयन और रामशब्द सहित सात सदस्य उपस्थित रहे। वहीं पप्पू, कमली और श्रीकांत ने बैठक का बहिष्कार किया। बैठक में मौजूद सभी सात सदस्यों ने कार्यवाहक प्रधान पद के लिए नीलू गुप्ता के पक्ष में समर्थन जताया। उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यवाहक प्रधान के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कार्यवाही पंजिका, रजिस्टर और वीडियो क्लिप बंद लिफाफे में जिलाधिकारी को भेजी जाएगी, जिसके बाद अंतिम निर्णय जिलाधिकारी की ओर से लिया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार सगड़ी शिव प्रसाद सरोज, नायब तहसीलदार संजय राय, पंचायत के ऑडिटर चंद्रप्रकाश दुबे और ग्राम सचिव चंद्रेश कुमार भी मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।