सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notices issued to 25 hotels for discharging untreated water

Azamgarh News: बिना शोधित पानी छोड़े जाने पर 25 होटलों को नोटिस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Notices issued to 25 hotels for discharging untreated water
विज्ञापन
प्रयोग किए गए पानी को शोधित किए बिना ही बाहर बहा दिए जाने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले के 25 होटलों को नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर विभाग से सहमति प्राप्त करने का निर्देश दिया है। जिले में 45 से अधिक होटल हैं। इन होटलों में सफाई, धुलाई और अन्य दैनिक क्रिया के लिए बड़े पैमाने पर पानी का प्रयोग किया जाता है। वैज्ञानिक सहायक जितेंद्र ने बताया कि होटल में प्रयोग किए गए पानी को शोधित करने के बाद ही नदी, नालों में छोड़ा जाना है, लेकिन होटलों में प्रयोग किए पानी को बिना शोधित किए ही बाहर बहा दिया जा रहा है। इससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिले में जब इसकी जांच की गई तो अभी 25 होटल ऐसे मिले हैं जिनके पास प्रयोग किए गए पानी को शोधित करने की कोई व्यवस्था नहीं है। इन सभी होटल संचालकों को नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया गया है कि वह अपने- अपने होटलों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर विभाग से सहमति प्राप्त कर लें। जिन होटलों में यह व्यवस्था नहीं है उन पर 6250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाने का प्रावधान है।
Trending Videos

होटलों में प्रयोग किए गए पानी को शोधित करने के बाद ही बाहर छोड़ा जाना है। इसके लिए होटलों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट अनिवार्य है। जांच में अभी 25 होटल ऐसे मिले जिसमें प्रयोग किए गए पानी को बिना शोधित किए ही बाहर छोड़ दिया जा रहा है। इनको नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर एसटीपी की स्थापना कर विभाग से सहमति प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। अभियान चलाकर अन्य होटलों की भी जांच की जाएगी। - प्रदीप विश्वकर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed