सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two accused arrested under Gangster Act

Azamgarh News: गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested under Gangster Act
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी सहित समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह सेमरहा अंडरपास के पास मुखबिर की सूचना पर कोटिला हाईवे कट के पास से भागने की फिराक में लगे एकडेरवा वार्ड नंबर 11, थाना गोपालगंज, जिला गोपालगंज (बिहार) निवासी मास्टर साहनी और छितरौली टड़वा थाना खामपार, जिला देवरिया निवासी सुरेंद्र यादव को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में मास्टर साहनी के पास से 600 रुपये नकद व एक मोबाइल फोन और सुरेंद्र यादव के पास से 400 रुपये नकद बरामद किया गया। बताया कि दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। साथ ही थाना रानी की सराय में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत की गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed