सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The streets of Daudpur are entangled in a web of wires.

Azamgarh News: तारों के जंजाल में फंसी दाउदपुर की गलियां

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
The streets of Daudpur are entangled in a web of wires.
रानी की सराय ब्लाक के दाउदपुर में गली से होकर गुजरा हाईटेंशन तार और तारों का जंजाल। संवाद
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र के दाउदपुर गांव में घरों के बेहद करीब से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गई है। गांव की गलियों में बिजली के तारों का जाल फैला हुआ है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बताया जा रहा है कि पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। प्रधान सुमंत कनौजिया, मनोज, सुनील, सुशील आदि ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। हाईटेंशन तारों की वजह से लोग घरों का निर्माण कार्य भी नहीं करा पा रहे हैं। उनका कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। घरों के पास से गुजर रहे इन नंगे हाईटेंशन तारों पर रबर कवर कराया जाए या फिर लाइन को गांव से बाहर शिफ्ट किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका खत्म हो सके। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि विधायक, सांसद आदि जनप्रतिनिधियों के लेटर पैड पर लिखवाकर विभाग को प्रधान प्रस्ताव दें, इसके बाद बजट पास होगा, तब जाकर तार को वहां से शिफ्ट किया जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed