फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   More money was spent on mosques during the SP government: Om Prakash

सपा सरकार में मस्जिदों पर ज्यादा खर्च किया गया : ओम प्रकाश

Mon, 13 Jul 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
More money was spent on mosques during the SP government: Om Prakash
सठियांव में रैली को संबोधित करते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्
अमिलो। मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के सठियांव बाजार में रविवार को भागीदारी पार्टी (पी) की महारैली काे संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान कब्रिस्तानों और मस्जिदों पर ज्यादा खर्च किया गया। राम मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए चल रही बहस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विपक्ष अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से अब तक प्रदेश भर में गंभीर बीमारियों से पीड़ित गरीबों के इलाज के लिए 62 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में करीब ढाई लाख प्रजापति समाज के लोग हैं, लेकिन उनका एक भी विधायक नहीं है, जबकि लगभग चार लाख यादवों के चार विधायक हैं। अध्यक्षता प्रेमचंद प्रजापति ने तथा संचालन सुनील प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed