सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Names of 12727 voters removed from the voter list for Panchayat elections

Azamgarh News: पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से 12727 मतदाताओं के नाम हटाए

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Names of 12727 voters removed from the voter list for Panchayat elections
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

आजमगढ़। पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिले में मतदाता सूची के शुद्धीकरण की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। इस अभियान के तहत अब तक की गई जांच में जिले की 1810 ग्राम पंचायतों में लगभग 18.15 लाख डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित किए गए हैं।
प्रशासन की तरफ से ऐसे मतदाताओं को सूची से हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक करीब 12,727 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से डिलीट किए जा चुके हैं।
निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति के नाम कई स्थानों पर दर्ज होने, मृत्यु के बाद भी नाम बने रहने अथवा स्थान परिवर्तन के बावजूद पुराने पते पर नाम दर्ज होने जैसी शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर जिलेभर में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा घर-घर जाकर जांच की जा रही है, वहीं ऑनलाइन और दस्तावेजी मिलान के जरिये भी डुप्लीकेट नामों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शुद्ध मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की आधारशिला होती है। यदि डुप्लीकेट या अपात्र मतदाता सूची में बने रहते हैं, तो इससे चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठ सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में यह अभियान प्राथमिकता पर चलाया जा रहा है। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी मृत व्यक्ति का नाम, स्थानांतरित मतदाता या एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नाम की जानकारी हो, तो वे संबंधित बीएलओ या निर्वाचन कार्यालय को सूचित करें। इससे मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध व अद्यतन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग के अनुसार, शुद्धीकरण की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और अंतिम सूची जारी करने से पहले सभी आपत्तियों और दावों का निस्तारण किया जाएगा, ताकि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed