सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dog injured by gunshot to undergo surgery bullet lodged removed dressing had not provided relief.

UP: गोली लगने से घायल कुत्ते का होगा ऑपरेशन, निकाली जाएगी चेस्ट में फंसी गोली; ड्रेसिंग से नहीं मिली थी राहत

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 05 Feb 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: डॉक्टरों की ओर से किये गए एक्स-रे में फंसी हुई गोली साफ दिखाई दे रही है। आजमगढ़ पॉली क्लिनिक से उसे रेफर कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को ऑपरेशन के बाद चेस्ट में फंसी गोली को बाहर निकाला जाएगा।

Dog injured by gunshot to undergo surgery bullet lodged removed dressing had not provided relief.
कुत्ते के चेस्ट में फंसी गोली निकाली जाएगी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के बस्ती भुजबल गांव में सोमवार की रात भौंकने पर मनबढ़ों की ओर से कुत्ते को दो गोली मारने के बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एक गोली कान के नीचे से चीरते हुए निकल गई, जबकि दूसरी गोली उसके सीने में फंसी हुई है। अब फैजाबाद या लखनऊ के किसी मेडिकल कॉलेज में उसका ऑपरेशन किया जाएगा। चेस्ट में फंसी गोली निकाली जाएगी।

Trending Videos


कुत्ते के मालिक हिमांशु शुक्ला ने बताया कि आजमगढ़ में 10 डॉक्टरों की टीम ने गोली लगने के बाद उसका उपचार किया। कुत्ता विदेशी नस्ल का है, जिले पर संसाधनों की कमी से चेस्ट में फंसी गोली निकालने के लिए ऑपरेशन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच फरवरी को ऑपरेशन का डेट दिया गया है जो या तो लखनऊ या फैजाबाद नरेंद्र देव मेडिकल कॉलेज में ही संभव है। डॉक्टरों ने बताया है कि बड़ा ऑपरेशन होना है फिलहाल कुत्ता न कुछ खा पा रहा है न बोल पा रहा है। दवा और इंजेक्शन दिया गया है, जिससे दर्द से राहत है। लेकिन, फिर भी कुत्ते में बेचैनी है, आज घर पर ही इसकी ड्रेसिंग कराई गई है।

बस्ती भुजबल गांव निवासी ऋषू (17) पालतू कुत्ते को भोजन कराने के बाद दरवाजे के सामने टहला रहा था। तभी गांव के दीपक चौबे व विवेक चौबे अपने कुत्ते को लेकर पहुंचे। जहां कुत्ते को देखकर हृदय नारायण शुक्ला का कुत्ता भौंकने लगा। उक्त दोनों लोग ऋषू शुक्ला को गाली देने लगे। ऋषू ने गाली का विरोध किया तो बात आगे बढ़ गई। इसी से नाराज दीपक चौबे ने पिस्टल निकाल कर फायर कर दिया। उसी पिस्टल को लेकर दूसरा फायर विवेक चौबे ने किया दोनों गोली ऋषू के बचाव में आए कुत्ते को लग गई। हृदय नारायण शुक्ला ने गांव के दीपक चौबे और विवेक चौबे के नाम से प्राथमिकी दर्ज कराई है।

फिलहाल हृदय नारायण शुक्ला के घर पर सुरक्षा की दृष्टि से दो कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तलाश की जा रही है। - अमित कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष अहरौला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed