सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   New office bearers of Women Teachers Association took oath of their responsibilities.

Azamgarh News: महिला शिक्षक संघ के नए पदाधिकारियों ने दायित्वों की ली शपथ

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
New office bearers of Women Teachers Association took oath of their responsibilities.
अहरौला बीआरसी में प्रा​धिकार पत्र के साथ महिला ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
अहरौला। बीआरसी अहरौला सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की उपस्थिति में ब्लॉक अहरौला इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्राधिकार पत्र वितरित किए गए। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
Trending Videos

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा राय, जिला महामंत्री निधि राय, सुमी अथर्व, स्नेहलता राय और ममता राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं ब्लॉक अहरौला कार्यकारिणी से ब्लॉक अध्यक्ष प्रमिला, महामंत्री मनीषा, संरक्षिका सावित्री, सुमन, प्रतिभा, सरिता यादव, अनीता प्रभा, अनुपम और वंदना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा राय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सभी शिक्षिकाओं की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध रहना होगा।
जिला महामंत्री निधि राय ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र का निर्माता होता है, इसलिए एक सशक्त समाज के निर्माण के लिए शिक्षकों का स्वयं सशक्त होना आवश्यक है। सुमी अथर्व ने संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
मीडिया प्रभारी स्नेहलता राय ने सदस्यता अभियान को मजबूत करने पर जोर देते हुए सभी को संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण बनाए रखने की शपथ दिलाई। अंत में ममता राय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed