सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   New restrictions imposed on 2.97 lakh Ujjwala consumers; cylinder bookings cannot be made before 45 days

Azamgarh News: 2.97 लाख उज्ज्वला उपभोक्ताओं पर नई पाबंदी, 45 दिन से पहले नहीं होगा सिलिंडर बुक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
New restrictions imposed on 2.97 lakh Ujjwala consumers; cylinder bookings cannot be made before 45 days
अहरौला थाने के बगल में सिलिंडर की लाइन लगाकार फूलपुर गैस एजेंसी के गाड़ी का इंतजार करते लोग। सं
विज्ञापन
आजमगढ़। रसोई गैस की किल्लत के बीच अब 2.97 लाख उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। गैस कंपनियों ने नियमों में सख्ती करते हुए सिलिंडर बुकिंग के अंतराल को 25 दिन से बढ़ाकर 45 दिन कर दिया है। यानी अब लाभार्थी 45 दिन पूरे होने से पहले दूसरी बार गैस सिलिंडर बुक नहीं कर सकेंगे।
Trending Videos

इस बदलाव का सीधा असर गरीब परिवारों पर पड़ रहा है, जिनकी रसोई पूरी तरह एलपीजी सिलिंडर पर निर्भर है। पहले 25 दिन के भीतर दोबारा बुकिंग की सुविधा होने से किसी तरह काम चल जाता था, लेकिन अब लंबा अंतराल होने से परिवारों को गैस खत्म होने के बाद परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर है, जहां पहले से ही गैस की आपूर्ति अनियमित बनी हुई है। ऐसे में कई परिवार मजबूरी में फिर से लकड़ी, उपले और कोयले का सहारा लेने लगे हैं। इससे न सिर्फ अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है, बल्कि धुएं के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। उपभोक्ताओं के अनुसार, सरकार की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना का उद्देश्य स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना था, लेकिन मौजूदा हालात में यह लक्ष्य प्रभावित होता नजर आ रहा है। मांग किया कि नियमों में राहत मिले और गैस आपूर्ति सुचारु हो, ताकि गरीब परिवारों की रसोई पर संकट कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
घर में सात सदस्य हैं। लकड़ी जलने के बाद भी गैस मुश्किल से एक महीने के करीब चलती है। बुकिंग की समय बढ़ने से अब तो पूरी तरह से वैकल्पिक व्यवस्था पर निर्भर होना पड़ेगा। लकड़ियां खरीद कर ही ले जाने पड़ेगा, तब जाकर खाना नसीब होगा। -मनोज कुमार, गिरधरपुर।
--
हमारा परिवार में 11 लोग है। लकड़ी और गैस पर जरूरत के हिसाब से भोजन बनता है । इस समय 5 दिन हो गए गैस बुक किए हुए लेकिन अभी तक गैस घर नहीं आया । इस समय गोहरी और लकड़ी के सहारे खाना बन रहा है।- शीला देवी, बेलगार छतवारा।
--
जिले में गैस आपूर्ति सामान्य है। उज्ज्वला और ग्रामीण क्षेत्र में सिलिंडर डिलिवरी को 45 दिन रखा गया है, जबकि शहरीय क्षेत्र में 25 दिन है। जिले में गैस की भी उपलब्धता पर्याप्त है, उपभोक्ता डिलिवरी डेट पर सिलिंडर प्राप्त करें।-विकास कुमार सिंह, प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी।

सिलिंडर की लाइन लगाकर गैस की गाड़ी करते रहे इंतजार



अहरौला। क्षेत्र में बड़ी संख्या में फूलपुर इंडियन गैस एजेंसी से लोगों का कनेक्शन है। बीते 19 मार्च को फूलपुर गैस एजेंसी की गाड़ी सिलिंडर लेकर अहरौला पहुंची थी। लगभग 112 लोगों को सिलिंडर वितरित किया गया था और बहुत से लोग बिना गैस लिए वापस हो गए थे, तबसे फूलपुर गैस एजेंसी की गाड़ी फुलवरिया सकटपुर में कई बार आकर फूलपुर एजेंसी से गाड़ी गैस सिलिंडर की डिलीवरी दे चुकी लेकिन अहरौला में कई दिन लोगों ने लाइन लगाकर गाड़ी का इंतजार किया और गाड़ी नहीं पहुंची। शुक्रवार को भी यही नजारा दिखा। 200 से अधिक सिलिंडर की लाइन लगाए लोग घंटों इंतजार किए पर अंत में सभी को निराशा ही हाथ लगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed