सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Not just marks, personality also plays an important role in life: Dr. Rohit

जीवन में सिर्फ अंक नहीं, व्यक्तित्व की भी अहम भूमिका : डॉ. रोहित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Not just marks, personality also plays an important role in life: Dr. Rohit
शेख मसूद इंटर कालेज में नई दिशा कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
फरिहा। शेख मसूद इंटर कॉलेज फरिहा में बृहस्पतिवार को अमर उजाला की ओर से नई दिशा, भविष्य की ओर पहला कदम कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्रों को नई सोच और दिशा देने का कार्य किया।
Trending Videos

इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को यह समझाना था कि जीवन में सफलता केवल परीक्षा के अंकों पर निर्भर नहीं होती, बल्कि सही दृष्टिकोण, निरंतर मेहनत और अटूट आत्मविश्वास भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक मोहम्मदपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. रोहित मिश्रा ने छात्र-छात्राओं से एक घंटे तक संवाद किया। इस दौरान प्रत्येक छात्र-छात्राओं के सवालों के उचित जवाब दिए गए।
बताया कि आने वाले समय में प्रतिस्पर्धा और अधिक बढ़ेगी, इसलिए अभी से गंभीरता के साथ तैयारी करना जरूरी है। कहा कि केवल प्रतिशत या परसेंटाइल ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, चरित्र और विचार भी सफलता में अहम भूमिका निभाते हैं। संवाद के दौरान जब छात्र-छात्राओं से करियर विकल्प पूछा तो कुछ ने नर्सिंग, कुछ सिविल सर्विस आदि क्षेत्र में जाने की इच्छा जताई। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उन्हें स्वास्थ्य क्षेत्र के अन्य विकल्पों के बारे में भी जानकारी दी और बेहतर संभावनाओं से अवगत कराया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी ने छात्रों को सिविल सर्विसेज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एआई का प्रभाव रोजगार पर जरूर पड़ रहा है, लेकिन लगातार नई चीजें सीखते रहने से इससे निपटा जा सकता है। सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए करंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। बताया कि पहले मेरिट के आधार पर किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में जाने के बारे में सोच सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि नंबर कम आए तो परेशान ना हों और आगे के करियर के बारे में सोचें, क्योंकि पहले मेरिट देखा जाता था, लेकिन अब प्रतियोगी परीक्षाओं में ऐसी बात नहीं है। अंत में कॉलेज की प्रधानाचार्य आसमा मसूद ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अध्यापक आजम अशफाक, जिक्रा, आरके प्रजापति, हादिया, सोमैया, नाबा, मोहम्मद समी, अलीम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed