{"_id":"6a6e464777661633d80f3235","slug":"only-25-out-of-525-complaints-resolved-on-the-spot-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-154673-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 525 शिकायतों में सिर्फ 25 का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 525 शिकायतों में सिर्फ 25 का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद की आठ तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 525 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन इनमें से केवल 25 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए अधिकारियों ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सगड़ी में सबसे अधिक 136 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। मार्टीनगंज में 76 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन एक भी मामले का तत्काल समाधान नहीं हो सका। लालगंज में 57 में से चार, फूलपुर में 54 में से तीन, निजामाबाद में 47 में से एक, बूढ़नपुर में 44 में से एक तथा मेंहनगर में 28 शिकायतों में से दो मामलों का निस्तारण किया गया।
वहीं सदर तहसील में 83 शिकायतें आईं, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। सगड़ी तहसील में मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) संजीव कुमार ओझा की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ।
विज्ञापन
यहां राजस्व विभाग की 73, पुलिस की 28, विकास विभाग की छह और अन्य विभागों की 18 शिकायतें प्राप्त हुईं। सीआरओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
उन्होंने कहा कि भूमि विवादों में दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी सहमति से समाधान कराने का प्रयास किया जाए। इस दौरान एसडीएम संजीव कुमार राय, तहसीलदार नवीन निश्चल द्विवेदी, बीडीओ अजमतगढ़ जितेंद्र कुमार मिश्र, बीईओ जगदीश यादव, सप्लाई इंस्पेक्टर बृजेश दुबे, नायब तहसीलदार रंजीत बहादुर सिंह, आदर्श सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।