पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pothole repairs will be done on roads of three blocks for 13.2 million

Azamgarh News: 1.32 करोड़ से तीन ब्लॉकों की सड़कों की होगी पैच मरम्मत

Tue, 07 Jul 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Pothole repairs will be done on roads of three blocks for 13.2 million
आजमगढ़। जिले में सड़कों पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 1.32 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इस धनराशि से बिलरियागंज, अतरौलिया और अहरौला ब्लॉक क्षेत्र की जर्जर सड़कों की पैच मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग की ओर से ई-निविदा भी जारी की गई है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, संबंधित ब्लॉकों में कई संपर्क मार्गों और ग्रामीण सड़कों पर गड्ढे बनने और सड़क की ऊपरी परत उखड़ने से यातायात प्रभावित होता है। बरसात के कारण स्थिति और खराब हो गई है। ऐसे में शासन से प्राप्त धनराशि से पहले अधिक क्षतिग्रस्त मार्गों की पैच मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। जल्द ही ठेकेदारों के माध्यम से मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, बरसात के दौरान सड़कों पर बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। पैच मरम्मत के लिए संबंधित क्षेत्रों में कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। शासन की ओर से जारी धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed