पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The RI was asked to respond in the case of charging 50 rupees for taking a photo to make a driving license

Azamgarh News: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में फोटो खींचने के लिए 50 रुपये वसूली करने के मामले में आरआई से मांगा जवाब

Tue, 07 Jul 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The RI was asked to respond in the case of charging 50 rupees for taking a photo to make a driving license
आजमगढ़। आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में फोटो खींचने के लिए हो रही 50 रुपये की वसूली की खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को एआरटीओ विष्णु दत्त मिश्रा ने आरआई को पत्र जारी करके चार दिन में मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया कि जवाब आने के बाद जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। बीते शनिवार के अंक में 50 रुपये दीजिए... तभी खींचेंगे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फोटो शीर्षक से अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद आरटीओ ने यह कार्रवाई की है। आरटीओ कार्यालय में लाइसेंस पर लगने वाली फोटो खींचने का काम एक निजी कंपनी करती है। उक्त कंपनी के कर्मचारी आरटीओ आफिस के गेट पर बने एक कमरे में लोगों की फोटो खींचते हैं। उस कमरे में कैमरा भी लगा है। बावजूद इसके कर्मचारी लोगों से वसूली करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed