{"_id":"69fcf0f3d82c4a33cd0df47f","slug":"sonography-centre-raided-in-phulpur-doctor-missing-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-149805-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: फूलपुर में सोनोग्राफी सेंटर पर मारा छापा, डॉक्टर नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: फूलपुर में सोनोग्राफी सेंटर पर मारा छापा, डॉक्टर नदारद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फूलपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर बिना प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा संचालित किए जा रहे सोनोग्राफी सेंटरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।
एसडीएम अशोक कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार ने कोतवाली के पास संचालित एक सोनोग्राफी सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान सेंटर पर अल्ट्रासाउंड मशीन तो मिली, लेकिन उसे संचालित करने वाला चिकित्सक मौके से नदारद रहा। जांच टीम को सेंटर पर केवल रिसेप्शन का कार्य देख रहे कर्मचारी मिले। अधिकारियों द्वारा पूछताछ किए जाने पर कर्मचारियों ने बताया कि डॉक्टर कहीं बाहर गए हुए हैं। इस पर एसडीएम अशोक कुमार ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि संबंधित डॉक्टर तत्काल तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करें। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि फूलपुर क्षेत्र में कुछ सोनोग्राफी सेंटर बिना प्रशिक्षित डॉक्टरों के संचालित हो रहे हैं, जिससे मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। डा. अखिलेश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान सेंटर पर चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। केवल रिसेप्शन कर्मचारी मिले, जिनके माध्यम से सेंटर संचालक और डॉक्टर को एसडीएम कार्यालय में बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos