सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father Son Checking Truck Wheel Struck by Another Truck Tragic Accident in Dark Accused Apprehended

UP: ट्रक का पहिया चेक कर रहे बाप-बेटे को दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, अंधेरे में हादसा; टोल प्लाजा पर पकड़ाया

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 13 May 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Road Accident: आजमगढ़ में सड़क हादसे की सूचना पाकर अहरौला थाने की पुलिस पहुंच गई। सतर्कता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की गई और आरोपी ट्रक को चालक सहित टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया गया। वहीं, घायलों को सीएचसी भेज दिया गया, जहां से रेफ कर दिया गया।

Father Son Checking Truck Wheel Struck by Another Truck Tragic Accident in Dark Accused Apprehended
थाना अहरौला क्षेत्र का मामला। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे के 204 प्वाइंट पर ट्रक रोककर पहिया चेक कर रहे बाप-बेटे को पीछे से आए दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पंजाब निवासी ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका बेटा बाल-बाल बच गया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार थाना सिटी, जिला पटियाला (पंजाब) निवासी 60 वर्षीय बलवीर सिंह अपने बेटे और सह चालक पवनदीप के साथ ट्रक लेकर पंजाब से आजमगढ़ आ रहे थे। बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे उन्होंने एक्सप्रेस-वे के 204 प्वाइंट पर ट्रक पीली पट्टी के अंदर खड़ा किया। इसके बाद वह नीचे उतरकर ट्रक का टायर और पहिया चेक करने लगे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में परिजनों को दी गई सूचना

टक्कर इतनी भीषण थी कि बलवीर सिंह के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के समय ट्रक में मौजूद पवनदीप को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और कंट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुंचाया।

अहरौला सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. शिवकुमार यादव ने बताया कि बलवीर सिंह के दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं और लगातार खून बह रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उधर, हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को यूपीडा की कंट्रोलिंग पुलिस ने सेहदा टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। बाद में वाहन को कंधरापुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed