{"_id":"6a53ec919255122cd0018629","slug":"subrato-mukherjee-football-girls-from-varanasi-became-champions-azamgarh-runners-up-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-153435-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल : वाराणसी की बालिकाएं बनीं चैंपियन, आजमगढ़ उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल : वाराणसी की बालिकाएं बनीं चैंपियन, आजमगढ़ उपविजेता
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के मैदान में गोल करने के लिए जूझते खिलाड़ी। श्रोत-विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सुब्रतो मुखर्जी प्रादेशिक फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को बारिश के बीच मुबारकपुर और मुहम्मदाबाद गोहना मैदान पर मुकाबले खेले गए। मुबारकपुर के मैदान पर खेले गए अंडर-15 बालिका वर्ग के फाइनल में वाराणसी मंडल ने आजमगढ़ मंडल को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ वाराणसी विजेता और आजमगढ़ की टीम उपविजेता घोषित हुई। वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग में आजमगढ़ मंडल ने मुरादाबाद को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बनाई। वहीं, बालक वर्ग के अंडर-15 मुकाबलों में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने आजमगढ़ मंडल को 4-0 से पराजित किया, जबकि स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने मेरठ मंडल को 7-0 से हराकर जीत दर्ज की। मुहम्मदाबाद गोहना के मैदान पर खेले गए अंडर-17 बालक वर्ग में प्रयागराज मंडल ने विंध्याचल मंडल को 3-0, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने आगरा मंडल को 3-0, मेरठ मंडल ने अयोध्या मंडल को 2-0 और लखनऊ मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-15 बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने गोरखपुर को 4-3 से और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने मुरादाबाद मंडल को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच सोमवार को खेला जाएगा। इसी तहर अंडर-17 बालक वर्ग में आजमगढ़ मंडल ने मुरादाबाद को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बनाई। वाराणसी मंडल ने मेरठ मंडल को 2-0, सैफई ने गोरखपुर को 4-0 और अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने लखनऊ मंडल को हराकर सेमीफाइनल की जगह पक्का की। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। खिलाड़ियों के आवागमन के लिए सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र यादव ने छह स्कूली बसें उपलब्ध कराईं। मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद सभी टीम मैनेजर और कोच की सहमति से अधिक से अधिक मुकाबले समय पर संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. एहसान अहमद, अबरार अहमद, विनोद कुमार सिंह, भूपेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
अंत तक लड़ी आजमगढ़ की बालिकाएं
अमिलो।
मुबारकपुर के मालिक सुदनी गांव में ग्राउंड पर 65वीं सुब्रतो मुखर्जी प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-15 बालिका वर्ग में वाराणसी, आजमगढ़, लखनऊ और मेरठ की टीम के बीच मैच हुए। इसमें मेरठ और लखनऊ की टीम बाहर हो गई। फाइनल के लिए वाराणसी और आजमगढ़ की बालिका टीम का चयन हुआ। फाइनल प्रतियोगिता में वाराणसी और आजमगढ़ के बीच शानदार खेल का प्रदर्शन किया गया। पहले हाफ में कोई भी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में खेल कांटे का चल रहा था कि वाराणसी की रिया ने एक गोल दाग कर वाराणसी को बढ़त दिला दी। स्कोर बराबर करने के लिए आजमगढ़ ने काफी प्रयास किया लेकिन खेल समाप्त होने तक एक भी गोल नहीं कर सकी। इस प्रकार वाराणसी की टीम ने प्रतियोगिता पर अपना कब्जा जमा लिया।