सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tamsa Garden Enclave to be built in Azamgarh at a cost of Rs 400 crore

Azamgarh News: आजमगढ़ में 400 करोड़ से बनेगा तमसा गार्डेन एन्क्लेव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Tamsa Garden Enclave to be built in Azamgarh at a cost of Rs 400 crore
ग्राम मिरिया रेहड़ा में कार्यक्रम के दौरान मंच से लोगों का अ​भिवादन करते सीएम सहित अन्य भाजपा के
विज्ञापन
आजमगढ़। सीएम योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी प्रोत्साहन योजना के तहत आजमगढ़ विकास प्राधिकरण को 400 करोड़ आवंटित किए गए हैं, इससे तमसा गार्डेन एन्क्लेव की स्थापना होगी। यहां पर लोगों को सस्ते दाम पर 2000 भूखंड उपलब्ध होंगे। इस इंक्लेव में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, सब स्टेशन, जिम, बैंक आदि समुचित सुविधाओं के साथ पूरी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने ये घोषणा बिलरियागंज के मिरिया रेड़हा में एक डेयरी प्लांट के उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए की।
Trending Videos

सीएम योगी ने कहा कि आजमगढ़ की यह पांचवीं दूध डेयरी है, जहां हजारों महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। इसके पहले झांसी, वाराणसी, आगरा, लखनऊ में दूध डेयरी बनी है। इसके अतिरिक्त 200 करोड़ रुपये की हमने बजट में व्यवस्था की है। इससे बरेली और प्रयागराज में भी डेयरी का निर्माण कराया जाएगा। ताकि हमारी बहनों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि उप्र में पहले रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनवाएंगे के नारे लगते थे। जब डबल इंजन की सरकार बनी तो अयोध्या में भव्य मंदिर बना। यह कांग्रेस और सपा के लोग भी कर सकते थे, लेकिन यह तो रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग हैं।
सीएम ने कहा कि 2017 से पहले उप्र में सरेआम गायों को काटा जाता था। जब हमारी सरकार बनी तो हमने इस पर प्रतिबंध लगाया और 7700 से अधिक गोआश्रय स्थलों का निर्माण कराया। इनमें गायों को संरक्षित कराया। कुपोषित बच्चों के पोषण के लिए हम एक गाय देते हैं। साथ ही उनके पालन पोषण के लिए 1500 रुपये प्रतिमाह भी देेते हैं। सहभागिता योजना के तहत भी हम लोगों को गाय दे रहे हैं।
दुग्ध डेयरी का उद्घाटन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि डेयरी 56 हजार महिलाओं को रोजगार दे रही है। यहां 1.70 लाख लीटर दूध का कलेक्शन होता है। जब महिला आत्मनिर्भर होती है तो एक परिवार आत्मनिर्भर होता है। जब एक परिवार आत्मनिर्भर होता है तो समाज आत्मनिर्भर होता है। विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने का लक्ष्य पूरा हो रहा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोबाइल वेटरनिटी वैन को हरी झंडी दिखाई। कृत्रिम गर्भाधान अवशीतन गृह का शुभारंभ किया। इसके बाद लखपति दीदी रंजू सिंह, कौशिल्या देवी और राजकुमारी के साथ ही बायो गैस का प्रयोग करने वाली रोशनी यादव, पूनम देवी और राजकुमारी को सम्मानित किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां पर एक गांव हरिहरपुर है जो संगीत कला के लिए जाना जाता है। यह गायन, वादन, नृत्य और नाटक की भूमि रहा है। लेकिन, पूर्ववर्ती सरकारों ने इसके बारे में नहीं सोचा। हमने इस गांव में संगीत महाविद्यालय बनवाया।
कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, मंत्री दारा सिंह चौहान, एमएलसी रामसूरत राजभर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, पूर्व सांसद संगीता आजाद, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, पूर्व सांसद संतोष सिंह, पूर्व मंत्री यशवंत सिंह, सत्येंद्र राय, पूर्व विधायक वंदना सिंह, अरविंद जायसवाल आदि उपस्थित थे।






बिना छुट्टी लिए नौ साल से प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम योगी : दारासिंह चौहान
आजमगढ़। मीरिया रेड़हा में दुग्ध डेयरी के उद्घाटन कार्यक्रम में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश का रोल मॉडल बना है। आज प्रदेश हर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डेयरी उद्योग किसानों से जुड़ा हुआ है। प्रदेश को ऐसे सीएम मिले हैं जो कभी थकते नहीं, झूकते नहीं, प्रदेश के लिए लगातार चलते रहते हैं। सीएम योगी बिना छुट्टी लिए नौ साल से लगातार प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में लगे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 2027 में आजमगढ़ में भाजपा नंबर एक पर रहेगी।



दुग्ध उत्पादन में यूपी देश में प्रथम : अनिल राजभर
आजमगढ़। दुग्ध डेयरी के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि आजमगढ़ में सीएम योगी का चरण पड़ा, आज मंगल हो गया है। कहा कि दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश में नंबर एक पर है। आज देश में 16 से 17 प्रतिशत दुग्ध उत्पादन अकेले यूपी करता है। यहां डेयरी से 56 हजार महिलाओं को रोजगार मिल रहा है, इसका लक्ष्य एक लाख है। दुग्ध उत्पादन किसानों की रीढ़ है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज आजमगढ़ हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया। कहा कि यही कारण है कि पीएम मोदी ने मन की बात में आजमगढ़ का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article