फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tempo overturns after collision with truck; four injured, including a doctor.

Azamgarh News: ट्रक की टक्कर से टेंपो पलटा, चिकित्सक समेत चार घायल

Sun, 02 Aug 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Tempo overturns after collision with truck; four injured, including a doctor.
बरदह बाजार में हादसे के बाद टेंपो को सीधा करते लोग। संवाद
चौक बाजार में जौनपुर-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम करीब पांच बजे ट्रक की टक्कर से एक टेंपो पलट गया। हादसे में एक चिकित्सक समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरदह पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल चिकित्सक को प्राथमिक उपचार के बाद जौनपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जौनपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने बरदह चौक बाजार में सामने चल रहे टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हादसे में बरदह कस्बा निवासी डॉ. राम अनुग्रह सिंह (55), गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रेमापुर निवासी विजय बहादुर पाठक (50), टेंपो चालक बीरू जायसवाल (35) और बरदह गांव निवासी सोमारू यादव (45) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और बरदह पुलिस ने टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया। सभी घायलों को सीएचसी बरदह ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने डॉ. राम अनुग्रह सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जौनपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल भेजवाया गया है। ट्रक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed