सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three people including a clerk of FCI Palhani died in three accidents.

Azamgarh News: तीन हादसों में एफसीआई पल्हनी के बाबू समेत तीन की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Three people including a clerk of FCI Palhani died in three accidents.
मृतक श्याम विजय भारती। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर-अंबारी। सिधारी व मुबारकपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में एफसीआई पल्हनी में तैनात बाबू कंधरापुर के करेन्हुआं गांव निवासी श्याम विजय (40) व मुबारकपुर के गुजरपार गांव निवासी अजय कुमार (33) की मौत हो गई। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos

बलिया-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजने के साथ पिकअप को लेकर थाने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के खतीरपुर गांव निवासी सनी विश्वकर्मा (28)अपनी ससुराल भादी, शाहगंज जनपद जौनपुर में शादी में शामिल होने के लिए गया था। बृहस्पतिवार सुबह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मकसूदिया गांव के पास मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से उसके बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सनी विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को भी कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी पूजा विश्वकर्मा बेसुध हो गईं। बताया जा रहा है कि सनी छह माह के मासूम बेटे के पिता थे। उनके पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में गुजरात में रहते हैं। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेन्हुआं गांव निवासी श्याम विजय एफसीआई पल्हनी में बाबू पद पर कार्यरत थे। उनके भाई सोनू ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8:30 बजे श्याम विजय रानी की सराय से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सिधारी थाना क्षेत्र के खोजपुर गांव के पास पहुंचे, तभी अज्ञात बाइक से उनके बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजवाया, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वहीं दूसरे मामले में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार गांव निवासी सोनू ने बताया कि उसका भाई अजय कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बुधवार की दोपहर करीब 12:30 बजे वह अमिलो से मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह अलीनगर मुबारकपुर के पास पहुंचा, तभी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी मुबारकपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल आजमगढ़ ले गए, जहां इलाज के दौरान बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक शशिमौली पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप का टायर फटा, पलटा वाहन-अहरौला। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 208 प्वाइंट पर बृहस्पतिवार की शाम करीब 5 बजे आजमगढ़ से सीमेंट लादकर माहुल जा रहा पिकअप का टायर अचानक फट गया। इससे अनियंत्रित पिकअप एक्सप्रेस-वे किनारे जाकर पलट गई। इसमें दो मजदूर घायल हो गए। पिकअप के चालक सुजीत ने बताया की पिकअप पर लगभग 60 बोरी सीमेंट लदा था, जो आजमगढ़ से माहुल के लिए ले जा रहा था। 208 पॉइंट पर पिकअप का पिछला टायर तेज आवाज के साथ फट गया, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जाकर पलट गई और पिकअप में लदे सीमेंट के ऊपर बैठे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में आजमगढ़ कोतवाली के चंदौवा गांव निवासी नागेंद्र (33) व अरविंद (38) हैं। सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक कश्यप ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, अरविंद की हालत नाजुक है। संवाद


तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से इलेक्ट्रिक गाड़ी पलटी, हजारों अंडे टूटे-आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर (सियरहां) के पास बृहस्पतिवार को एक सड़क हादसे में इलेक्ट्रिक पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे में गाड़ी पर लदे अंडे टूट गए। खालिसपुर गांव निवासी एबूजर ने बताया कि वह अपनी इलेक्ट्रिक पिकअप गाड़ी से 10 पेटी अंडा लेकर अनवरगंज जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही इलेक्ट्रिक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में वह बाल-बाल बच गया, लेकिन गाड़ी पर लदा अधिकांश अंडा टूट गया। घटना के बाद आरोपी पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

मृतक श्याम विजय भारती। संवाद

मृतक श्याम विजय भारती। संवाद

मृतक श्याम विजय भारती। संवाद

मृतक श्याम विजय भारती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed