{"_id":"69fcef1d13027e8b3d05ebf0","slug":"waiting-list-crosses-150-in-mau-shahganj-railway-section-trains-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-149814-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मऊ-शाहगंज रेलखंड की ट्रेनों में वेटिंग 150 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मऊ-शाहगंज रेलखंड की ट्रेनों में वेटिंग 150 के पार
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रियों की भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेजवां। शादी-विवाह के सीजन और स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के चलते मऊ-शाहगंज रेलखंड पर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। हालत यह है कि स्लीपर ही नहीं, एसी कोचों में भी सीटें फुल हो चुकी हैं। लंबी वेटिंग 150 के पार चल रही है। यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार गोदान एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, सरयू-यमूना एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस तथा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में सबसे अधिक भीड़ है। कई ट्रेनों में 15 दिन से लेकर एक महीने तक की वेटिंग जारी है। गोदान एक्सप्रेस में स्लीपर में 155, थर्ड एसी में 108 वेटिंग चल रही है, जबकि सेकेंड एसी में नो रूम की स्थिति है। वहीं कैफियात एक्सप्रेस में 11 मई तक 109 वेटिंग पहुंच चुकी है। सरयू यमुना, साबरमती और उत्सर्ग एक्सप्रेस में 20 मई तक 100 से अधिक वेटिंग दर्ज की गई है। सूरत-छपरा ट्रेन में 12 मई को स्लीपर में 124 वेटिंग चल रही है।
ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के कारण जनरल, सीटिंग और स्लीपर कोचों में क्षमता से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। कई यात्री वेटिंग टिकट कंफर्म ना होने पर अनारक्षित टिकट लेकर जुर्माना देकर आरक्षित डिब्बों में यात्रा करने को मजबूर हैं। खुरासन रोड रेलवे पीआरएस कर्मी मनोज कुमार ने बताया कि डाउन ट्रेनों में 150 के पार वेटिंग चल रही है। दिल्ली, मुंबई सहित अन्य महानगरों से आने वाली अधिकांश ट्रेनों में 20 मई तक सीट उपलब्ध नहीं है। यात्री आफताब अहमद ने बताया कि दिल्ली से कैफियात एक्सप्रेस में स्लीपर टिकट नहीं मिलने के कारण उन्हें जनरल कोच में जमीन पर बैठकर यात्रा करनी पड़ी। वहीं मुंबई से लौटे राम आसरे ने कहा कि गोदान एक्सप्रेस में टिकट कंफर्म नहीं होने से उन्हें भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और रातभर बैठकर सफर करना पड़ा।
Trending Videos