सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Weather will deteriorate again from today, heavy rain alert for three days

Azamgarh News: आज से फिर बिगड़ेगा मौसम, तीन दिन तेज बारिश का अलर्ट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Weather will deteriorate again from today, heavy rain alert for three days
ठेकमा के चौकी गांव में गेहूं की कटाई करते किसान। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
आजमगढ़। अप्रैल की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जिले में पिछले दो दिनों से तेज हवा और बादलों की आवाजाही जारी है, जिससे किसान चिंतित हैं। रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं अभी खेतों में खड़ी है और कटाई-मंड़ाई का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने 7 से 9 अप्रैल तक पूर्वांचल में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार मध्य पाकिस्तान और पंजाब के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम प्रभावित हो रहा है। 7 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो 8 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में असर दिखाएगा। बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। 9 अप्रैल के बाद इसके कमजोर पड़ने और 10 अप्रैल से मौसम के शुष्क होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में किसानों के लिए अगले तीन दिन बेहद अहम माने जा रहे हैं। हालांकि, अब तक मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद बारिश नहीं हुई है और किसानों को राहत मिली है, लेकिन आगामी दिनों को लेकर चिंता बढ़ गई है। कृषि विभाग की सलाह है कि किसान जल्द से जल्द अपनी फसल सुरक्षित स्थान पर पहुंचा लें, अन्यथा बारिश से नुकसान हो सकता है। तेज हवा और संभावित बारिश से गेहूं की बालियां गिरने और दाने खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द निपटाएं कटाई-मंड़ाई
जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम खराब होने से पहले गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य तेजी से पूरा कर लें, ताकि नुकसान से बचा जा सके। ऐसे में किसानों को चाहिए कि कंबाइन मशीन से जल्द से जल्द गेहूं की कटाई करा लें, ताकि अनाज सुरक्षित हो जाए।
सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के पश्चिमी भाग से शुरू होकर मध्यवर्ती भाग तक पहुंचेगा और मंगलवार, बुधवार को पूरे प्रदेश को प्रभावित करेगा। इस दौरान 50 से 60 किमी की गति से तूफानी हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। -अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।

तेज आंधी से उड़ गए तीन परिवारों के सीमेंटेड शेड
अहरौला। थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में रविवार की रात करीब 11 बजे आई तेज आंधी से तीन परिवारों का सीमेंटेड शेड उड़ गया। पकड़ी ग्राम प्रधान बिंद्रेश यादव ने बताया कि मतलूबपुर गांव निवासी राजन बरनवाल पकडी चौक पर पान की दुकान है। दुकान के पीछे कमरा बनाकर उस पर सीमेंटेड शेड लगा रखी है। रविवार की रात आई तेज आंधी से दुकान सहित कमरे का सीमेंटेड शेड उड़कर टूट गया। इसी तरह पकड़ी गांव निवासी दीक्षा यादव का भी सीमेंटेड शेड तेज आंधी में टूट गया। इसी तरह गांव के निवासी पुरुषोत्तम राम का भी सीमेंटेड शेड उड़ गया। इसमें पुरुषोत्तम की पत्नी राजपत्ति देवी (50) घायल हो गई। प्रधान ने बताया कि इसकी सूचना हल्का लेखपाल को दी गई है और लेखपाल ने पहुंचकर दोनों परिवारों का सर्वे भी किया है और रिपोर्ट के बाद ग्राम सभा स्तर से जो भी सहयोग होगा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed