सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman died under suspicious circumstances in Azamgarh

UP News: घर में चल रही थी ननद की शादी की तैयारियां, संदिग्ध परिस्थितियों में भाभी की मौत; मचा हड़कंप

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 08 May 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम खमौली का मामला है। एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार में उसकी चचेरी ननद की शादी शुक्रवार को होनी थी। ऐसे में महिला की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

Woman died under suspicious circumstances in Azamgarh
मृतका की फाइल फोटो व रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम खमौली निवासी 35 वर्षीय पूनम बिंद पत्नी सुरेंद्र बिंद की बृहस्पतिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं मायके पक्ष ने बिना सूचना अंतिम संस्कार की तैयारी किए जाने पर संदेह जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Trending Videos


ससुर सोनई बिंद का कहना है  कि पूनम बिंद को अचानक पेट में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मुक्तिपुर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की चचेरी ननद की शादी शुक्रवार को होनी थी। घटना के बाद शादी की तैयारियां रोक दी गईं। अब विवाह सादगी के साथ मंदिर में संपन्न कराया जाएगा। टेंट सहित अन्य सामान भी वापस कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की मां जयमूर्ति निवासी करेला गांव थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर ने आरोप लगाया कि उन्हें बेटी की मौत की सूचना समय पर नहीं दी गई। उनका कहना है कि बिना मायके पक्ष को जानकारी दिए अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, जिससे उन्हें घटना पर संदेह हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News Today: अस्पताल में तीमारदारों का हंगामा, सामूहिक दुष्कर्म मामले में दूसरे विवेचक की गवाही, खबरें

मृतका अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्र आयुष और पांच वर्षीय पुत्री सृष्टि को छोड़ गई हैं। वहीं मृतका के ससुर सोनई बिंद ने बताया कि पूनम को पेट दर्द की शिकायत थी और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed