{"_id":"69cec58f4bc7e4b302088a1a","slug":"work-on-24-hour-water-supply-scheme-stopped-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-147984-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 24 घंटे जलापूर्ति की योजना पर काम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 24 घंटे जलापूर्ति की योजना पर काम बंद
विज्ञापन
शहर के सर्फुद्दीनपुर में अधूरा पड़ा पंप हाउस। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के हरबंशपुर वार्ड को 24 घंटे पानी देने की योजना पर चल रहा काम बीते तीन माह से बंद है। करीब 26 प्रतिशत काम करने के बाद कार्यदायी संस्था ने काम बंद कर दिया है। कार्य में लापरवाही को लेकर जल निगम ने कार्यदायी संस्था का अनुबंध निरस्त करने के लिए पत्र भेजा है।
हरबंशपुर वार्ड के लोगों को 24 घंटा पेयजल उपलब्ध कराने की शासन की मंशा है। सभासद सुरेश शर्मा और प्रदीप सिंह, गणेश गुप्ता, हरेंद्र प्रताप ने बताया कि जिनके घरों में सबमर्सिबल लगा है उनको तो भरपूर पानी मिल रहा है, लेकिन अधिकांश लोगों के घरों तक टोंटी का पानी सही से न पहुंचने के कारण हैंडपंप ही एकमात्र सहारा है। बताया कि वार्ड में 9.33 करोड़ की लागत से 21.31 किमी पाइप लाइन बिछाकर 776 नए कनेक्शन दिए जाने हैं। हर कनेक्शन पर वाटर मीटर लगाया जाना है।
जलापूर्ति के लिए विश्वकर्मा मंदिर के पास बनी पानी की टंकी का प्रयोग किया जाएगा। कार्यदायी संस्था ने यहां आधा अधूरा पंप हाउस बनाकर छोड़ दिया है। पाइप लाइन बिछाने का काम भी अधूरा ही पड़ा हुआ है। साइन बोर्ड पर जून 2026 तक काम पूरा करने की तिथि अंकित की गई है लेकिन अभी तक करीब 26 प्रतिशत ही काम हो पाया है। कई माह से काम बदं है ऐसे में निर्धारित समय में लोगों के घरों तक जलापूर्ति शुरू हो पाना संभव नहीं है।
00
इस कार्य का टेंडर इलाहाबाद से हुआ था। काम बंद करने की वजह से ठेकेदार का अनुबंध निरस्त करने के लिए वहीं से पत्र भेजा गया है।
- जियाउल हक, अधिशासी अभियंता जल निगम
Trending Videos