सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   200 bighas of farmers' crops submerged due to breakage of Meetli Rajbaha track

Baghpat News: मीतली रजबहे की पटरी टूटने से किसानों की 200 बीघा फसल जलमग्न

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
200 bighas of farmers' crops submerged due to breakage of Meetli Rajbaha track
विज्ञापन
-खेकड़ा के जंगल में टूटी पटरी, सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने ठीक कराई
Trending Videos

फोटो नंबर 01केएआर 3
संवाद न्यूज एजेंसी
खंकड़ा। कस्बे के जंगल में शनिवार रात मीतली रजबहे की पटरी टूटने से करीब 200 बीघा फसल जलमग्न हो गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पटरी को ठीक कराया।
कस्बे के जंगल में मीतली रजबहे की पटरी जर्जर होने के कारण किसान लगातार सिंचाई विभाग से उसकी मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी पटरी की मरम्मत नहीं कराई गई। पटरी की मरम्मत कराए बिना ही रजबहे में पानी छोड़ दिया जाता है। शनिवार रात फिर रजबहेे में पानी छोड़ दिया गया। इससे कस्बे के रहने वाले किसानों धर्मबीर, जितेंद्र धामा, तेजपाल, रविंद्र कुमार, सतेंद्र, प्रदीप कुमार, जयबीर, राजेश की खेतों में खड़ी चारा और गेंहू की करीब 200 बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों को रविवार सुबह फसल जलमग्न होने का पता लगा। किसानों ने अधिकारियों से टूटी पटरी की मरम्मत कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। सिंचाई विभाग के एक्सईएन रजनीश कुमार के अनुसार पटरी को ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed