सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: A massive fire broke out in a Volvo bus going from Muzaffarnagar to Haryana, passengers jumped

Baghpat: धू-धू कर जली वॉल्वो बस, उतरकर भागे यात्री, बोले- पुलिस को कॉल करो, वीडियो बनाने से के होगा

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 02 Mar 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार

वॉल्वो बस कुंडली स्थित फैक्ट्री में कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। बड़ौत में बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। वह धू-धूकर जल उठी। गमीमत रही कि यात्री सकुशल उतर गए थे।

Baghpat: A massive fire broke out in a Volvo bus going from Muzaffarnagar to Haryana, passengers jumped
बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर से हरियाणा के कुंडली स्थित फैक्ट्री में कर्मचारियों को लेकर जा रही वॉल्वो बस में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी पांचों यात्री सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। यह घटना बावली गांव के पास हुई, जिससे अफरातफरी मच गई।
Trending Videos

 

जानकारी के अनुसार, यह वॉल्वो बस मुजफ्फरनगर से हरियाणा के कुंडली में स्थित एक फैक्ट्री के लिए कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। बावली गांव के पास पहुंचते ही बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलना शुरू हुआ। बस में सवार यात्रियों ने जब धुंआ देखा तो वे तुरंत सतर्क हो गए। आग की लपटें निकलने से पहले ही यात्रियों ने आनन-फानन में बस से उतरकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में बस आग की चपेट में आ गई और धू-धू कर जलने लगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आग का कारण और बचाव कार्य
शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बस से धुआं निकलते देख यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस बुरी तरह जल चुकी थी।

इस घटना में पप्पू, प्रमोद, सहेन्दर और राजबहादुर सहित कुल पांच कर्मचारी बस में सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है। यात्रियों ने समय रहते बस से उतरकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़े हादसे को टाल दिया गया। वहीं लोग वीडियो बस में आग लगने का वीडियो बनाने लगे, तो बस के यात्री उनसे बोली के पुलिस को कॉल करो, पुलिस फायर ब्रिगेड को बुलाएगी, वीडियो बनाने से के (क्या) होगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed