सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A farmer was bitten by a snake while cutting fodder for his cattle.

Baghpat News: खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे किसान के हाथ में सांप ने डसा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
A farmer was bitten by a snake while cutting fodder for his cattle.
विज्ञापन
-चिकित्सक ने दस एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन लगाकर उनकी जान बचाई

फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खट्टा प्रहलादपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह खेत में चारा काट रहे एक किसान को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने दस एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन लगाकर उनकी जान बचाई।
खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह पशुओं के लिए चारा लेने खेत में थे। दरांती से चारा काटते समय एक बिल से निकले सांप ने उनके हाथ में डस लिया। सांप तुरंत वापस बिल में घुस गया। जितेंद्र ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान वहां पहुंचे। उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में चिकित्सक शाहिद अली ने तुरंत उपचार शुरू किया। उन्होंने दस एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन देकर जितेंद्र की जान बचाई। जितेंद्र को निगरानी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सक शाहिद अली ने बताया कि गर्मी में सांप और अन्य जहरीले जीव बिलों से बाहर आ जाते हैं। उन्होंने किसानों और अन्य लोगों को खेत में काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed