सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accountancy questions confused students.

Baghpat News: एकाउंट के प्रश्नों ने विद्यार्थियों को उलझाया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Accountancy questions confused students.
विज्ञापन
- सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के परीक्षार्थियों ने दी एकाउंटेंसी की परीक्षा
Trending Videos

फोटो-पांच की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीबीएसई की 12वीं एकाउंटेंसी विषय की मंगलवार को परीक्षा हुई। एकाउंटेंसी के पेपर में सवालों ने कुछ परीक्षार्थियों को परेशान किया तो कुछ के चेहरे खिले रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
जिले में सीबीएसई की परीक्षा के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल बागपत, सर्वोदय पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी, सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल बागपत, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा, गुरुकुल विद्यापीठ खेकड़ा, कोणार्क विद्यापीठ खेकड़ा, जेपी एकेडमी खेकड़ा, जोहर पब्लिक स्कूल बड़ौत, केंद्रीय विद्यालय बावली, जेपी पब्लिक स्कूल बड़ौत, ग्रोेवेल बड़ौत, लार्ड महावीर पब्लिक स्कूल गुराना, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल बड़ौत को केंद्र बनाया गया है। यहां 12वीं अंग्रेजी में 4647 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। केंद्रों पर तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया और कक्ष में भी परीक्षार्थियों पर नजर रखी गई। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। कुछ परीक्षार्थियों ने एकाउंटेंसी के पेपर को कठिन बताया तो कुछ ने आसान बताया। जिला कोऑर्डिनेटर प्रवेश कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--



- एकाउंटेंसी के पेपर में सभी प्रश्न आसान थे और पेपर में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। सभी प्रश्नों को समय से पहले कर दिया गया। चंचल, 12वीं
- एकाउंटेंसी के पेपर को लेकर काफी तनाव था और कुछ प्रश्न काफी कठिन थे। सबसे पहले आसान प्रश्नों को हल किया गया और फिर अन्य प्रश्नों पर ध्यान देकर हल किया। शगुन, 12वीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed