सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Action will be taken against parents if students are found driving: SP

छात्र वाहन चलाते मिले तो अभिभावकों पर होगी कार्रवाई : एसपी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against parents if students are found driving: SP
विज्ञापन
बागपत। बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने पर एसपी सूरज कुमार राय ने छात्राें से वाहन न चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नाबालिग छात्र खुद ही बाइकें और गाड़ियां लेकर परीक्षा केंद्रों पर जाते हैं, ऐसे में हादसे भी हो जाते हैं। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए अभिभावक अपने बच्चों को वाहन न दें। उन्होंने कहा कि छात्रों के वाहन चलाने पर अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान देखने में आया है कि कुछ छात्र बाइकें और गाड़ियां तेज गति से दौड़ाकर परीक्षा केंद्रों पर जाते हैं, जो सिर पर हेलमेट भी नहीं लगाते हैं। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के छात्र खुद वाहन ले जाने के बजाय अपने अभिभावक को साथ ले जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क पर वाहन चलाते मिलने पर नाबालिग छात्रों के अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने शादी-विवाह कार्यक्रमों में डीजे पर धीमी आवाज में गाने बजाने की अपील की, जिससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी न हो। साथ ही दस बजे के बाद डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed