सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Americans will taste Kandara's peas.

Baghpat News: अमेरिका के लोग चखेंगे कंडेरा की मटर का स्वाद

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Americans will taste Kandara's peas.
विज्ञापन
रमाला। अमेरिका के लोग बागपत के कंडेरा गांव की मटर का स्वाद चखेंगे। इसके लिए सोमवार को कंडेरा स्थित एम्ब्रोसिया नेचुरल प्रोडक्ट कंपनी से 100 क्विंटल हरी मटर के कंटेनर अमेरिका के लिए रवाना किए गए, जिसे डीएम अस्मिता लाल ने हरी झंडी दिखाई। उद्यमी जयदेव सिंह ने बताया कि इससे सब्जियों के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को सब्जियों के अच्छे दाम भी मिलेंगे।
Trending Videos

जिले की फैक्टरियों में तैयार होने वाले उत्पादों को अमेरिका समेत अन्य देशों में भेजा जाता था, लेकिन यहां की सब्जियां भी विदेशों में पहुंचने लगी हैं। कंडेरा गांव स्थित कंपनी किसानों से मटर समेत अन्य सब्जियां खरीदकर दूसरे राज्यों और देशों में सप्लाई करती हैं। कंपनी के मालिक जयदेव सिंह ने बताया कि अभी तक उनकी कंपनी से शहद ही अमेरिका समेत अन्य देशों में भेजा जाता था, लेकिन अब वहां पर हरी सब्जियों की मांग भी बढ़ने लगी है। इसके लिए अमेरिका से 100 क्विंटल हरी मटर का पहला ऑर्डर मिला। उन्होंने बताया कि 100 क्विंटल हरी मटर का ऑर्डर पूरा कर कंटेनर रवाना कर दिए गए, जिसे समुद्र मार्ग से अमेरिका के लिए भेजा जाएगा। जयदेव सिंह ने बताया कि अमेरिका में एक हजार टन हरी मटर निर्यात करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अन्य सब्जियां भी भेजी जाएंगी विदेश
जयदेव सिंह ने बताया कि विदेशों में भारत की सब्जियों की अच्छी मांग है। इसके लिए किसानों से सब्जियां खरीदकर उन्हें वातानुकूलित कक्षों में सुरक्षित रखा जाता है और ऑर्डर के अनुसार भेज दी जाती है। जिले से अन्य सब्जियां भी जल्द ही अमेरिका समेत अन्य देशों में भेजी जाएंगी। इससे किसानों को अपनी फसल के अच्छे दाम मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed