{"_id":"69a58209370def3cea017ef2","slug":"crowds-gathered-at-the-cave-shrine-of-baba-on-holi-prayed-and-made-wishes-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-147659-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: होली पर गुफा वाले बाबा के मंदिर पर उमड़ी भीड़, पूजा कर मन्नत मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: होली पर गुफा वाले बाबा के मंदिर पर उमड़ी भीड़, पूजा कर मन्नत मांगी
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा मंदिर पर होली पर्व के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हाईवे पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु लाइन में खड़े हो गए और मंदिर में पहुंचकर प्रसाद चढ़ाने के साथ ही दूध व जल से अभिषेक किया। पूजा-अर्चना कर समृद्धि की कामना की।
होली पर्व पर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित सरूरपुर कलां गांव के पास गुफा वाले मंदिर पर मेला लगता है। इस मेले में कई राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। रविवार आधी रात बाद ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे और सोमवार सुबह तक लंबी लाइन लग गई। यूपी के कई जिलों बागपत, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के अलावा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तक के श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन करने के साथ ही पूजा-अर्चना करके दीप जलाए और घर में सुख शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर पर भंडारा भी कराया। पुलिस अधिकारियों ने वहां पहुंचकर व्यवस्था का जायजा भी लिया।
--
नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन के बाद भी जमा लगा
श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण पुलिस ने वाहनों के लिए रूट डायवर्जन कर दिया था। इसके बाद हरियाणा की ओर से बड़ौत जाने वाले वाहनों को फैजपुर निनाना से होते हुए बड़ौत निकाला गया तो बागपत से अमीनगर सराय होते हुए वाहनों को बड़ौत भेजा गया। इस तरह ही बड़ौत से सराय होते हुए वाहनों को बागपत भेजा गया।
Trending Videos