सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Every Muslim should donate during Ramadan: Maulana Zaheer

रमजान में हर मुस्लिम को करना चाहिए दान : मौलाना जहीर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Every Muslim should donate during Ramadan: Maulana Zaheer
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की मस्जिद में तकरीर करते हुए मौलाना जहीर अहमद ने कहा कि रमजान माह में जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए ताकि किसी को भूखे पेट न सोना पड़े। उन्होंने कहा कि रमजान माह में रोजे रखने की तरह जकात भी करनी चाहिए। जकात का मतलब है दान देना, अपनी आय के एक हिस्से को गरीबों में बांटने को ही जकात कहा जाता है। नमाज और रोजे की तरह जकात करना फर्ज है।
हाफिज अय्यूब ने बताया कि साढ़े 52 तोले चांदी या फिर साढ़े सात तोले सोना होना या उसके बराबर की रकम यानी पैसा जिस मुसलमान के पास है, उस पर जकात फर्ज हो जाती है। एक साल का समय बीत जाने के बाद जकात दी जाती है। हर साल जकात देना फर्ज होता है। जकात को पूरे साल में कभी भी दिया जा सकता है। मौलाना याकूब ने कहा कि जकात का सबसे पहले फर्ज रिश्तेदारी, पड़ोसी व परिवार में जो गरीब है, उसको जकात दिया जा सकता है। पड़ोस में रहने वाले निराश्रित महिलाओं को जकात दी जा सकती है। इसके अलावा मदरसे में जहां पर यतीम बच्चे पढ़ते हो, वहां पर भी जकात को दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed