सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attacked on the neck with a knife during a dispute over a financial transaction.

Baghpat News: लेनदेन के विवाद में गर्दन पर चाकू से हमला किया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Attacked on the neck with a knife during a dispute over a financial transaction.
विज्ञापन
रमाला। असारा गांव में मंगलवार शाम रुपयों के लेनदेन के विवाद में वसीम की गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया गया। वसीम के पिता अब्दुल रहीम ने दो युवकों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos

असारा गांव के अब्दुल रहीम ने बताया कि मंगलवार शाम उसका बेटा वसीम घर के बाहर खड़ा था, तभी गांव का युवक अपने साथी के साथ वहां आया और रुपयों के लेनदेन के विवाद में गाली-गलौज करने लगा। दोनों युवकों ने चाकू निकालकर वसीम की गर्दन पर हमला कर दिया। इससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वहां आए पुलिसकर्मियों ने घायल वसीम का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया, जहां से चिकित्सकों ने मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। इसमें जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed