Baghpat: दिल्ली भेजा जा रहा था पांच लाख का नकली मावा, खाद्य विभाग ने पकड़ी बड़ी खेप, 13 क्विंटल नष्ट कराया
बागपत के छपरौली में खाद्य विभाग ने दिल्ली भेजे जा रहे 1300 किलो मिलावटी मावा और 25 किलो अरारोट को पकड़ा। प्राथमिक जांच में मिलावट मिलने पर करीब पांच लाख रुपये कीमत का मावा नष्ट कराया गया। पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के छपरौली क्षेत्र में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली भेजे जा रहे 1300 किलो मिलावटी मावा और 25 किलो अरारोट बरामद किया। प्राथमिक जांच में मावा मिलावटी पाए जाने पर करीब पांच लाख रुपये मूल्य की पूरी खेप को गड्ढा खुदवाकर जमीन में दबाकर नष्ट करा दिया गया। मामले में पकड़े गए पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है, जबकि मावे के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
दो वाहनों में भरकर दिल्ली ले जाया जा रहा था मावा
सहायक खाद्य आयुक्त डीपी सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को सूचना के आधार पर छपरौली-टांडा मार्ग पर जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान लूंब गांव की भट्ठी से तैयार होकर दिल्ली भेजे जा रहे दो कैंटर रोके गए।
पहले वाहन से 1000 किलो मावा और 25 किलो अरारोट बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में मावा मिलावटी मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया, जबकि अरारोट जब्त कर लिया गया। वाहन में चालक तालिम के साथ जमील, शौकीन और इमरान निवासी टांडा मिले। उन्होंने बताया कि मावा दिल्ली में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।का में चालान किया गया है।
दूसरे वाहन से भी मिला 300 किलो मिलावटी मावा
दूसरे कैंटर की तलाशी में 300 किलो मावा बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में यह भी मिलावटी पाया गया। खाद्य विभाग की टीम ने नमूना लेने के बाद इस मावे को भी गड्ढे में दबाकर नष्ट करा दिया। चालक ने अपना नाम रिजवान निवासी लूंब बताया।खाद्य विभाग ने बताया कि दोनों वाहनों से लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: 16 वर्ष पुराने हत्याकांड में फैसला, दो को फांसी की सजा, अदालत की लोकतंत्र पर सख्त टिप्पणी
रिफाइंड और दूध के चूर्ण से तैयार किया जाता था मावा
पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि लूंब और टांडा गांव की भट्ठियों पर रिफाइंड और दूध के चूर्ण का उपयोग कर मावा तैयार किया जाता था। इसके बाद इसे दिल्ली भेजकर बाजार में बेचा जाता था, जहां इसकी आसानी से बिक्री हो जाती थी।
कार्रवाई के दौरान सहायक खाद्य आयुक्त डीपी सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य तथा छपरौली थाना प्रभारी आशीष पुंडीर मौजूद रहे।
पांच लोगों का शांतिभंग में चालान
क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ने बताया कि खाद्य विभाग की कार्रवाई के दौरान पकड़े गए तालिम, जमील, शौकीन, इमरान निवासी टांडा और रिजवान निवासी लूंब का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।