पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sixth accused of shooting went to jail after jumping bail

Baghpat News: जमानत तुड़वाकर जेल चला गया गोली मारने का छठा आरोपी

Mon, 06 Jul 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sixth accused of shooting went to jail after jumping bail
बागपत। बाघू गांव में डंपर से कार में टक्कर मारने का विरोध करने पर हुए गोलीकांड के छठे आरोपी विकास उर्फ विक्की ने पुलिस को चकमा देकर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। विक्की ने एक पुराने मारपीट के मामले में अपनी जमानत तुड़वाकर जेल जाना स्वीकार किया।
विज्ञापन

यह घटना 29 जून की रात दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास हुई थी। बाघू गांव के विनोद ने एक जुलाई को दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि मिट्टी से भरे एक डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। टक्कर का विरोध करने पर गांव के हिस्ट्रीशीटर सज्जन गुर्जर, बिजन उर्फ बिजेंद्र, विकास उर्फ विक्की, नवाब, राजेंद्र, रमन, जितेंद्र उर्फ जीतू, शेर सिंह उर्फ कपिल, दीपक चौहान उर्फ कल्लू, शुभम सांगवान और तीन अज्ञात युवकों ने रिवॉल्वर, पिस्टल और तमंचों से गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन

हमले में विनोद के बेटे जतिन को तीन गोली लगीं, जिनमें से एक सीने में धंस गई। जतिन गांव प्रधान अरुणा देवी के देवर हैं। पिटाई में विनोद के दूसरे बेटे अभिषेक का दांत भी टूट गया। जतिन को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के बाद उनके सीने से गोली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में अब तक दीपक चौहान, शेर सिंह, जितेंद्र उर्फ जीतू और नवाब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हिस्ट्रीशीटर बिजन भी एक पुराने मामले में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया था। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि विकास उर्फ विक्की ने भी मारपीट के एक पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल में प्रवेश किया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन पर इनाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed