{"_id":"6a4a3d159e592ade4405ea29","slug":"one-should-keep-remembering-god-anubhuti-mata-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-154661-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान का सुमिरन करते रहना चाहिए : अनुभूति माता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान का सुमिरन करते रहना चाहिए : अनुभूति माता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
फोटो नंबर 05केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में रविवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
विधान की शुरुआत भगवान के अभिषेक, शांति धारा और कष्ट निवारक क्रियाओं के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। धर्म सभा में अनुभूति माता ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को प्रत्येक सांस के साथ भगवान का सुमिरन करते रहना चाहिए। माता ने बताया कि प्रत्येक प्राणी का श्वास और तन भगवान की देन है। उन्होंने सच्चे मन से भगवान की भक्ति को मनुष्य के कल्याण का एकमात्र मार्ग बताया। इस अवसर पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, अभिषेक जैन, मोहित जैन और मनोज जैन सहित कई लोग मौजूद रहे।