सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: BKU leader clashed in the farmers' meeting

Baghpat: किसानों की बैठक में भिड़े भाकियू नेता, बोले- दो हजार रुपये में रजिस्ट्रेशन कराकर बना रहे नए-नए संगठन

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 18 Feb 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
सार

विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सड़कों और गन्ना भुगतान की समस्याएं भी उठाई गईं। भाकियू टिकैत और भाकियू संघर्ष के पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। 

Baghpat: BKU leader clashed in the farmers' meeting
भाकियू नेताओं में होती नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विकास भवन सभागार में बुधवार को बैठक में किसानों ने सड़कों की मरम्मत कराने से लेकर बकाया गन्ना भुगतान की समस्या उठाई। वहां पर समस्या पहले उठाने को लेकर भाकियू नेता आपस में भिड़ गए। भाकियू टिकैत के बिजेंद्र सिंह ने कहा कि दो-दो हजार रुपये में रजिस्ट्रेशन कराकर संगठन बन रहे हैं और उन्हें किसानों की समस्याओं के बारे में कुछ पता नहीं है।
Trending Videos

 

किसान दिवस में जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने पुरानी समस्याओं के समाधान की रिपोर्ट पेश की, इस पर कुछ किसानों ने आपत्ति भी जताई। भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रधान ने अपनी शिकायतें अधिकारी को सौंपी। उन्होंने कहा कि यमुना नदी में बाढ़ आने से कई गांवों के किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है, लेकिन मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने यमुना नदी में कई गांवों में ठोकर बनवाने की भी मांग की। इसके अलावा सड़क निर्माण से लेकर अन्य समस्याएं भी उठाईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन प्रधान के काफी देर तक खुद ही समस्याएं उठाने पर भाकियू टिकैत के बिजेंद्र सिंह ने आपत्ति जताई और अन्य किसानों को समस्या बताने को समय देने के लिए कहा। इसको लेकर वहां हंगामा हो गया। बिजेंद्र ने कहा कि कुछ किसान संगठनों के पदाधिकारी ऐसी शिकायत अधिकारियों को दे रहे हैं, जिनकी जरूरत हीं नहीं है। 
 

भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता समस्याओं को लेकर मंथन करने के बाद ही किसान बैठक में आते हैं। भाकियू टिकैत की युवा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. उर्मिला ने पुलिस पर सुरक्षा हटाने का आरोप लगाते हुए वापस दिलाने की मांग की। इस मौके पर इंद्रपाल चौधरी, जितेंद्र सिंह, भीम लुहारी, विक्रांत चौधरी, नरेंद्र राणा, प्रेमपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
 

गन्ना बकाया भुगतान को लेकर नाराजगी जताई
बैठक में आए किसानों ने भैंसाना शुगर मिल से बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। किसानों ने बताया कि पहले 15 दिनों का भुगतान किया जाता था, जबकि अब सिर्फ एक-एक सप्ताह का भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावा क्रय केंद्रों पर घटतौली रुकवाने की मांग को लेकर हंगामा भी हुआ। बैठक में कंडेरा से मौजिजाबाद नांगल जाने वाले दो मार्गों के टूटने की शिकायत की एक रिपोर्ट लगाकर समाधान कराने पर नाराजगी जताई। खेड़ा इस्लामपुर में नाला टूटने से फसल बर्बाद होने की समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed