फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: CISF jawan's brother drowns in pond; divers recover body; family speaks out.

Baghpat: तालाब में डूबने से सीआईएसएफ सिपाही के भाई की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव, ये बोले परिजन

Fri, 14 Aug 2026 08:01 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 14 Aug 2026 08:01 PM IST
सार

बागपत के अहमदशाहपुर पदड़ा गांव में विजय कुमार अपनी चाची के साथ तालाब से मिट्टी लेने गया था। चाची तो लौट आईं, लेकिन विजय वहीं रह गया। बाद में गांव के दो बच्चों ने विजय के तालाब में डूबने की जानकारी दी। 

विज्ञापन
Baghpat: CISF jawan's brother drowns in pond; divers recover body; family speaks out.
विजय कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहमदशाहपुर पदड़ा गांव में बृहस्पतिवार शाम सीआईएसएफ के सिपाही संजू कुमार का भाई विजय कुमार (25) पैर फिसलने से तालाब में गिरकर डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद विजय का शव तालाब से निकाला। पुलिसकर्मियों ने हादसे की जांच की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

 

अहमदशाहपुर पदड़ा गांव निवासी संजू कुमार सीआईएसएफ में सिपाही के पद पर दिल्ली में तैनात हैं। उनका छोटा भाई विजय कुमार गांव में रहकर खेतीबाड़ी करता था। सिपाही के पिता ओमप्रकाश उर्फ नानक ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम विजय अपनी चाची के साथ तालाब से मिट्टी लेने गया था। मिट्टी लेकर चाची घर पहुंच गई, लेकिन विजय नहीं आया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने विजय की तलाश शुरू कर दी। तभी तालाब के पास खेल रहे बच्चे शोएब और मुस्कान ने विजय के तालाब में कूदने के बारे में बताया। इसके बाद वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए, जिन्होंने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। गोताखोरों ने शुक्रवार की सुबह विजय का शव तालाब से बाहर निकाला। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि परिजनों ने विजय कुमार के पैर फिसलने से तालाब में गिरकर डूबने की जानकारी दी और पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। 

 
विज्ञापन

गांवों में ओवरफ्लो तालाब बने मौत के कुंड
गांवों में तालाबों की सफाई नहीं होने के कारण वे ओवरफ्लो हो गए हैं। गांवों के प्रशासकों व सचिवों का इस ओर ध्यान नहीं है। इस तरह ही घटना पहले भी गौसपुर गांव में हो चुकी है और वहां बच्चे की तालाब में गिरकर डूबकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed