{"_id":"69c4bfd81d6702b8820b1f98","slug":"baghpat-married-woman-dies-in-dhanora-silver-nagar-parents-say-husband-killed-our-daughter-2026-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: धनोरा सिल्वर नगर में विवाहिता की मौत, मायके वाले बोले- गला दबाकर पति ने मार दी हमारी बेटी, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: धनोरा सिल्वर नगर में विवाहिता की मौत, मायके वाले बोले- गला दबाकर पति ने मार दी हमारी बेटी, जांच शुरू
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार
शामली निवासी सुमन की शादी करीब 20 साल पहले बागपत के अनिल कश्यप के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। बताया गया कि दंपती के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि अनिल आएदिन सुमन के साथ मारपीट करता था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सुमन कश्यप की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के धनोरा सिल्वर नगर गांव में बुधवार रात विवाहिता सुमन कश्यप (38) की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने सुमन के पति व ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
20 साल पहले हुई थी शादी, पति से मारपीट का था विवाद
शामली के गांव भैंसवाल निवासी प्रमोद कश्यप ने बताया कि उनकी बहन सुमन की शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व धनोरा सिल्वर नगर निवासी अनिल कश्यप के साथ हुई थी। सुमन के दो पुत्र मुदित और सफे हैं। प्रमोद कश्यप के अनुसार, सुमन का पति अनिल आए दिन उसके साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर सुमन चार महीने पहले अपने दोनों बच्चों के साथ अपने मायके आकर रहने लगी थी।

ससुराल वालों के आश्वासन के बाद लौटी घर, फिर हुई हत्या
प्रमोद कश्यप ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व ससुराल पक्ष के कुछ लोग सुमन से मिलने आए थे और उन्होंने आगे से किसी भी तरह की प्रताड़ना न करने का आश्वासन दिया था। इसी आश्वासन के बाद सुमन अपने बच्चों के साथ वापस ससुराल चली गई थी। लेकिन, बुधवार रात को उन्हें सूचना मिली कि ससुराल वालों ने सुमन के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने शुरू की जांच, परिजनों में गम का माहौल
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। इस घटना से धनोरा सिल्वर नगर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं मृतका के परिजनों में गहरा गम और आक्रोश का माहौल है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।