{"_id":"69896ed908d6d8ec5709a588","slug":"baghpat-shocking-accident-on-expressway-speeding-car-rammed-into-truck-two-brothers-died-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: एक्सप्रेस वे पर दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: एक्सप्रेस वे पर दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दो भाइयों की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार
एलएलबी का छात्र सिद्धार्थ अपने मौसेरे भाई सागर के साथ बहन को छोड़ने शामली गया था। वापस लौटते समय निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे पर कंडेरा गांव के पास हादसा हो गया। दोनों के पिता छपरौली थाने में होमगार्ड हैं।
सिद्धार्थ की फाइल फोटो और मामले की जानकारी लेते भाजपा जिलाध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे पर कंडेरा गांव के पास रविवार देर रात शामली की तरफ से आ रही कार ट्रक में घुस गई। इस हादसे में एलएलबी के छात्र सिद्धार्थ (22) निवासी ककौरकलां और उसके मौसेरे भाई सागर (20) निवासी बदरखा की मौत हो गई। हादसे के बाद वहां आए पुलिसकर्मियों ने ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी।
Trending Videos
ककौरकलां गांव निवासी एलएलबी का छात्र सिद्धार्थ रविवार को अपने मौसेरे भाई सागर निवासी बदरखा के साथ अपनी बहन शिवानी को छोड़ने शामली गया था। रविवार देर रात शामली से निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे से वापस लौट रहे थे। दोनों जैसे ही कार लेकर एक्सप्रेसवे पर कंडेरा गांव के पास पहुंचे तो उनकी कार एक ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे की सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने दोनों को बाहर निकाला और बड़ौत सीएचसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने से पहले ही सिद्धार्थ की मौत हो गई। पुलिसकर्मियों ने उनके मोबाइल में मिले नंबरों पर फोन करके परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वहां आए परिवार वाले घायल सागर को लेकर दिल्ली के अस्पताल जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही सागर की मौत हो गई। इस मामले में जांच अधिकारी बच्चू सिंह ने बताया कि ट्रक में कार घुसने से हादसा हुआ है। ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है। इसमें तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
छपरौली थाने में होमगार्ड है सिद्धार्थ और सागर के पिता
निर्माणाधीन दिल्ली देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे पर कंडेरा गांव के पास रविवार देर रात हुए हादसे में जान गंवाने वाले सिद्धार्थ के पिता सतेंद्र और सागर के पिता सुनील होमगार्ड हैं। दोनों की ड्यूटी छपरौली थाने में है। हादसे का पता चलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय भी सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की।
चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर के थे सागर
ककौरकलां गांव निवासी सिद्धार्थ गायत्री देवी कॉलेज में एलएलबी के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र थे। बताया कि सिद्धार्थ चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर के थे।

निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर दौड़ रहे वाहन
दिल्ली देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अभी चल रहा है, जिसे वाहनों के लिए खोला भी नहीं गया। इसके बावजूद वाहन दौड़ने लगे हैं। वाहनों को रोकने के लिए अफसरों ने जगह-जगह पत्थर रखवाकर रास्ते बंद भी कराए, लेकिन इसके बाद भी वाहन दौड़ रहे हैं। रास्ता बंद करने के लिए लगाए गए पत्थरों से टकराने से भी कई हादसे हो चुके हैं। कोहरे में भी एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियों की भिड़ंत हो गई थी।