सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Shooter grandmother Prakashi Tomar's nasal vein burst, admitted to Noida hospital

Baghpat: शूटर दादी प्रकाशी तोमर की नाक की नस फटी, नोएडा के अस्पताल में कराया भर्ती, नहीं रुक रहा खून

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 16 Mar 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार

जौहड़ी गांव की शूटर दादी की नाक से खून बहने पर पहले परिजनों ने बड़ौत के अस्पताल में इलाज कराया। आराम न मिलने पर उन्हें डॉक्टरों ने रेफर दिया। इसके बाद उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Baghpat: Shooter grandmother Prakashi Tomar's nasal vein burst, admitted to Noida hospital
नोएडा के अस्पताल में भर्ती शूटर दादी प्रकाशी तोमर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत के जौहड़ी गांव की विश्वविख्यात शूटर दादी प्रकाशी तोमर की नाक की नस फटने से हालत बिगड़ गई हैं। उनकी पुत्री अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर और परिवार के लोगों ने उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। 

Trending Videos


शूटर दादी के पुत्र रामबीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे अचानक उनकी नाक से खून बहने लगा। काफी देर तक खून रुका नहीं और वे बोहोश होकर जमीन पर गिर गईं। रात में ही उन्हें बड़ौत के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। आराम मिलने पर वे उन्हें घर लेकर आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह फिर दोबारा दादी की नाक से खून बहना शुरू हो गया, तो परिवार के लोग फिर उन्हें बड़ौत के अस्पताल में लेकर पहुचे, लेकिन इस बार शूटर दादी की नाक से खून रुक नहीं रहा था।  इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली करने को कहा। दादी की पुत्री अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर ओर परिवार के लोगों ने उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। सीमा तोमर ने बताया कि चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं, दादी की हालत अभी स्थिर है। 

बता दें कि शूटर दादी प्रकाशी तोमर के जीवन संघर्ष पर फिल्म सांड की आंख भी बनी है। तापसी पन्नू ने शूटर दादी का किया था। दादी की हालत बिगड़ने से उनके प्रशंसक चिंतित हैं। 

ये भी देखें...
UP: जयंत चौधरी का फोटो लगा बांट दिए निमंत्रण पत्र, रालोद अध्यक्ष को पता तक नहीं, हैरान कर देगा पूरा मामला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed