सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: The wedding procession came from Meerut in Ramnagar, Harsh firing during the procession

Baghpat: रामनगर में मेरठ से आई बरात, चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगते ही गिरा बराती, मची भगदड़

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Feb 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Firing in wedding procession: अमीनगर सराय के गांव रामनगर में महेश की बेटी की बरात मेरठ के ऐंची खुर्द गांव से आई थी। चढ़त के दौरान बराती वंश को अचानक पीछे से गोली आकर लगी और वह गिर पड़ा। 

Baghpat: The wedding procession came from Meerut in Ramnagar, Harsh firing during the procession
असलहा। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
Trending Videos
मेरठ जिले के ऐंची खुर्द गांव से बृहस्पतिवार को गांव रामनगर में आई बरात की चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग कर दी गई। इसमें डांस कर रहे बराती वंश निवासी ऐंची खुर्द के पैर में गोली लग गई। घायल का बालैनी के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी और निजी अस्पताल में पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए।

अमीनगर सराय के रामनगर गांव निवासी महेश की बेटी की बरात बृहस्पतिवार को मेरठ जिले के ऐंची खुर्द गांव से आई थी। दोपहर में नाश्ता करने के बाद बरात की चढ़त शुरू करा दी गई। चढ़त में बराती डीजे पर डांस करने लगे, तभी किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। डांस कर रहे बराती वंश के पैर में गोली लग गई और वहां भगदड़ मच गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने से जमीन पर घायल पड़े वंश को दूसरे बराती उठाकर बालैनी के निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी अस्पताल पहुंच गए और पूरी घटना की जानकारी हासिल करते हुए घायल के बयान दर्ज किए। वंश ने बताया कि चढ़त के दौरान किसी ने पीछे से गोली चलाई। पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि हर्ष फायरिंग में लाइसेंसी हथियार का प्रयोग किया गया है।
 

पहले भी हो चुकी हैं हर्ष फायरिंग की घटनाएं
जिले में शादी समारोह समेत अन्य कार्यक्रमों में पहले भी हर्ष फायरिंग हो चुकी है। इसमें नवंबर 2021 में मवीकलां गांव में सचिन की शादी में दो युवकों ने हर्ष फायरिंग की थी, इसमें कई लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके अलावा जिवाना गुलियान गांव में वर्ष 2018 में मोनू की शादी के रिशेप्शन में हर्ष फायरिंग कर दी गई। पेट में गोली लगने से आदित्य (10) घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। 

ये बोले एसपी
चढ़त में डांस के दौरान लाइसेंसी असलहे से हर्ष फायरिंग की गई है, जिसके छर्रे लगने से बराती घायल हो गया। जांच शुरू कर दी गई है और हर्ष फायरिंग करने वाले का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। 
-सूरज कुमार राय, एसपी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed