सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Water Cooler Dispute Triggers Clash in Panchayat Building, Chairs Thrown During Uproar

Baghpat: वाटरकूलर पर भिड़े दो पक्ष, पंचायत घर में चलीं कुर्सियां, जांच के बीच बढ़ा हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Jun 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के बोडढा गांव में पंचायत घर के वाटरकूलर को लेकर प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ता के बीच विवाद हो गया। पंचायत घर में हंगामे के दौरान कुर्सियां चलीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

Baghpat: Water Cooler Dispute Triggers Clash in Panchayat Building, Chairs Thrown During Uproar
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत जनपद में छपरौली क्षेत्र के बोडढा गांव में पंचायत घर में लगाए जाने वाले वाटरकूलर को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हो गया। प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ता जसवीर के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच पंचायत घर में कुर्सियां तक चल गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

विकास कार्यों की जांच के दौरान उठा विवाद
जानकारी के अनुसार जसवीर ने कुछ दिन पहले जिलाधिकारी से गांव में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत की थी। शिकायत के बाद जांच के लिए जिला गन्ना अधिकारी अशरफी लाल और जल निगम के कनिष्ठ अभियंता की समिति गठित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को जांच समिति पंचायत घर पहुंची और संबंधित अभिलेखों को पांच जुलाई तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी दौरान शिकायतकर्ता पक्ष ने आरोप लगाया कि पंचायत घर के लिए स्वीकृत वाटरकूलर प्रधान के घर में लगाया गया है। उन्होंने मांग की कि पांच जुलाई से पहले वाटरकूलर को पंचायत घर में स्थापित कराया जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: अपहरण का शोर, डेढ़ सौ CCTV खंगालने पर खुला राज, खाने में बाल ने कराया झगड़ा, चलती कार से उतरी थी महिला

आरोप-प्रत्यारोप के बीच बढ़ा हंगामा
वाटरकूलर को लेकर शुरू हुई बहस जल्द ही तीखी नोकझोंक में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए और देखते ही देखते माहौल गर्मा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ा कि पंचायत घर में कुर्सियां चलने लगीं। घटना से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने कराया शांत, वीडियो की होगी जांच
प्रधान पक्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को चौकी ले जाया गया। जांच अधिकारी आशीष पुंडीर ने बताया कि दोनों पक्ष चौकी पहुंचे थे, लेकिन किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं दी। उन्होंने बताया कि घटना का वीडियो भी सामने आया है। वायरल वीडियो और उपलब्ध तथ्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed