सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Advocates' strike against the e-registration system continues.

Baghpat News: ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Advocates' strike against the e-registration system continues.
विज्ञापन
बड़ौत। जमीनों के बैनामों में ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू करने के विरोध में अधिवक्ताओं की बुधवार को भी हड़ताल जारी रही। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक यह फैसला वापस नहीं लिया जाएगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

सिविल एसोसिएशन के महामंत्री पुष्पेंद्र तोमर ने सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ई-पंजीकरण व्यवस्था अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और टाइपिस्टों को बेरोजगार कर देगी। इस नीति का हर तरफ भारी विरोध हो रहा है। इसके बावजूद सरकार ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। रोजाना सैकड़ों लोग तहसील में अपने काम कराने आते हैं। हड़ताल के कारण उन्हें परेशान होकर वापस लौटना पड़ रहा है। तोमर ने कहा कि इस व्यवस्था को किसी भी सूरत में लागू नहीं होने दिया जाएगा। इसका विरोध लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर गुलशन मौर्य, मोहित चौहान, प्रदीप कुमार, अक्षय कुमार, सुनील आर्य, अमित वशिष्ट, ईश्वर सिंह और वीरेंद्र सिंह सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed