सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Weather cools down due to drizzle, forecast of rain today too, this will affect crops

Baghpat: बूंदाबांदी से मौसम हुआ ठंडा, आज भी बारिश होने का अनुमान, फसलों पर पड़ेगा ये असर

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
सार

जिले में कई दिन से मौसम काफी गर्म हो गया था। बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को फायदा होगा, तो सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है। वहीं मौसम में बदलाव से बीमारियों का भी खतरा है। 

Baghpat: Weather cools down due to drizzle, forecast of rain today too, this will affect crops
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जिलेभर में बुधवार सुबह को मौसम ने अचानक करवट ली और यहां बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी दिनभर रुक-रुककर होती रही। इसके साथ ही ठंडी हवाएं चलीं। इससे मौसम में दोबारा से ठंडक हो गई। यहां बृहस्पतिवार को भी बारिश होने का अनुमान है।

Trending Videos


पिछले कई दिन से लगातार तापमान बढ़ रहा था और इससे दिन में मौसम गर्म होना शुरू हो गया था। मौसम गर्म होने के कारण लोगों ने सर्दी के कपड़े रख दिए थे। इससे फरवरी माह में मार्च जैसे मौसम का अहसास होने लगा था, मगर बुधवार सुबह को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह हुई बूंदाबांदी ने मौसम को बदल दिया। उसके बाद दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही हवा चलने से ठंडक हो गई। बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बृहस्पतिवार को भी बारिश होने का अनुमान है और बारिश से होने से तापमान में गिरावट आएगी।

गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है मौसम
जिस तरह से मौसम में अचानक बदलाव हुआ और बूंदाबांदी हो गई, यह गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। अचानक गर्मी बढ़ गई थी, उससे गेहूं का दाना कम मोटा होता है और पैदावार पर असर पड़ता है। वहीं बारिश होती है तो उससे सब्जियों की फसलों को नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed