सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Woman adamant on leaving two children and going with her lover, got married for the second time

Baghpat: दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला, बिना तलाक लिए कर ली दूसरी शादी

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 18 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर की महिला की दोस्ती फेसबुक पर बागपत के हरीश से हो गई। दोनों को प्यार हो गया और महिला सबकुछ छोड़कर प्रेमी के घर आ गई। साथ रहने की जिद पर अड़ गए, तो पुलिस ने दोनों को जाने दिया।

Baghpat: Woman adamant on leaving two children and going with her lover, got married for the second time
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर की महिला फेसबुक पर दोस्ती होने पर बागपत अपने प्रेमी के घर आ गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया, तो दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने बालिग होने के कारण फैसला दोनों पर छोड़ दिया। इसके बाद महिला ने पहले पति को तलाक दिए बिना प्रेमी से दूसरी शादी कर ली। 
Trending Videos

सहारनपुर जिले के एक गांव निवासी महिला की फेसबुक पर टटीरी के हरीश से दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और महिला दो बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के घर आ गई।  प्रेमी के परिवार वालों ने किसी तरह समझाकर उसे वापस भेजा। मंगलवार सुबह फिर से महिला टटीरी में प्रेमी हरीश के घर पहुंच गई। उसके पीछे पति भी वहां आ गया और हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मी महिला और हरीश को कोतवाली ले आए, जहां महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इस पर पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया। परिजनों ने मंदिर में दोनों की शादी करा दी। जांच अधिकारी का कहना है कि महिला के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed