{"_id":"6a2c2b06f771e194980ac72e","slug":"baraut-murder-case-attempt-to-incite-caste-based-tensions-in-western-up-2026-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत हत्याकांड: वेस्ट यूपी में जातीय माहौल बिगाड़ने का प्रयास, फेसबुक-इंस्टाग्राम की 150 आईडी चिह्नित, FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत हत्याकांड: वेस्ट यूपी में जातीय माहौल बिगाड़ने का प्रयास, फेसबुक-इंस्टाग्राम की 150 आईडी चिह्नित, FIR
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 12 Jun 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
सार
Baghpat News: बागपत के बड़ौत में टेंट व्यापारी और उनके बेटे की हत्या के बाद हिस्ट्रीशीटर के समर्थन और विवादित पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर खींचतान चल रही है। पक्ष-विपक्ष में जातीय टिप्पणी कर माहौल खराब कराने का प्रयास किया जा है।
सोहनलाल और उनके बेटे विकास की फाइल फोटो। सीसीटीवी फुटेज और वरुण की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बड़ौत में व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल, उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या कर भाग रहे हिस्ट्रीशीटर वरुण की मौत के मामले में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर वेस्ट यूपी में जातीय माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। इसे लेकर पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की 150 से ज्यादा आईडी चिह्नित की हैं। इसमें पुलिस ने एक पर प्राथमिकी दर्ज कर वसीम निवासी किरठल को गिरफ्तार कर लिया। अभी अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए पहचान कराई जा रही है।
बड़ौत के बस अड्डे पर दस साल पुरानी रंजिश में टेंट व्यापारी और उनके बेटे की हत्या कर भाग रहे हिस्ट्रीशीटर वरुण को भीड़ ने पकड़कर पिटाई कर दी। इसमें गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत हो गई थी। हिस्ट्रीशीटर की मौत होने पर कुछ असामाजिक तत्वों ने सोशल मीडिया पर जातीय टिप्पणी शुरू कर दी। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर के समर्थन, उसके पिता को बेगुनाह बताकर टिप्पणी की तो कुछ ने व्यापारियों के समर्थन में टिप्पणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तरह से सोशल मीडिया पर जातीय विवाद छिड़ा हुआ है। इसको लेकर पुलिस भी अलर्ट हो गई और सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी जातीय टिप्पणी करने के मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने बागपत, मेरठ, शामली और मुजफ्फरनगर के लोगों की फेसबुक और इंस्टाग्राम की 150 से ज्यादा आईडी चिह्नित की हैं, जिनसे बार-बार इस मामले को जातीय मोड़ देकर टिप्पणी की जा रही हैं।
हिस्ट्रीशीटर के घर नहीं आने वाले नेता भी निशाने पर रहे
इस घटना के दूसरे दिन कई राजनीतिक दलों के नेता भी व्यापारी के घर सांत्वना देने पहुंचे। उसी दिन हिस्ट्रीशीटर वरुण के परिजनों ने भी कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान व्यापारी के घर आने वाले नेता भी सोशल मीडिया पर ऐसे अराजक तत्वों के निशाने आ गए। नेताओं के प्रति जातीय टिप्पणी भी की गई। साथ ही वरुण के घर आने वाले नेताओं का समर्थन किया गया।

ये बोले एसपी
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जातीय टिप्पणी करने के मामले में 150 से अधिक आईडी चिह्नित की गईं हैं। इसमें प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे।
- सूरज कुमार राय, एसपी