सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees took a holy dip in the Yamuna.

Baghpat News: श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a holy dip in the Yamuna.
विज्ञापन
-परिवार में सुख-शांति के लिए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करके की प्रार्थना

फोटो- 15
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पक्का घाट स्थित यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने परिवार की सुख-शांति के लिए पूजा-अर्चना की। शहर और देहात क्षेत्र से आए हजारों श्रद्धालुओं ने सुबह चार बजे से ही घाट पर पहुंचना शुरू कर दिया था।
स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और प्रसाद का वितरण किया। यमुना नदी किनारे लगे मेले में भी लोगों ने खरीदारी की। शहर के कोर्ट रोड, झंकार गली और यमुना रोड पर शरबत का वितरण किया गया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पीडब्ल्यूडी हाउस और सिसाना गांव सहित कई स्थानों पर छबीलें लगाई गईं। ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर गंगा भगवान शिव की जटा से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। उन्होंने कहा कि इस दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है। मीठा पानी वितरित करने की भी परंपरा है। यमुना घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed